लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan:डेढ़ घंटे कार में कैद रहा मासूम, भीषण गर्मी से थम गई सांस; घर में चल रही थी गृह प्रवेश की तैयारी – Innocent Child Died Of Suffocation After Remaining Trapped Inside A Car For An Hour And A Half In Jodhpur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मासूम बच्चे की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में चल रही खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, बिलाड़ा कस्बे के पंचोलियों का बास निवासी विष्णु जांगिड़ का पुत्र हितार्थ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर खड़ी अपने पिता की कार में जा बैठा। इसी दौरान कार का दरवाजा लॉक हो गया और बच्चा अंदर ही फंस गया।

भीषण गर्मी और बंद कार में हवा नहीं मिलने के कारण बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक अंदर फंसा रहा, जिससे उसका दम घुट गया। जब काफी देर तक हितार्थ नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और पूरे मोहल्ले में खोजबीन के बाद परिजनों की नजर घर के पास खड़ी कार पर पड़ी।

पढ़ें: 14 साल से अटकी सफाईकर्मी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा

कार के अंदर बच्चा अचेत अवस्था में मिला। यह देख परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत कार का दरवाजा खोलकर बच्चे को बाहर निकालकर बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि परिवार में आने वाले दिनों में मुंडन संस्कार, गणगौर उद्यापन और नए घर के गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यक्रम होने वाले थे, लेकिन इस हादसे ने सभी खुशियों को मातम में बदल दिया। वहीं, इस मामले में स्थानीय पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। बिलाड़ा थाने के एएसआई शैतानराम ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘स्कूल ठीक करो अभियान’:तीन स्कूलों में पहुंचे सीजेपी के सौरव दास, कहीं भी घुसने न दिया गया, स्थानीय लोग भिड़े – Cjp S Saurav Das Visited Three Schools To Assess Situation But Was Denied Entry At All Of Them

राजस्थान में डिप्टी मेयर के नतीजे:सात नगर निगमों में छह जगह भाजपा, पाली में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत – Rajasthan Deputy Mayor Results 2026 Bjp Wins 6 Of 7 Posts Congress Takes Pali News In Hindi

सर्राफा बाजार:दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, वैश्विक रुझानों के बीच चांदी स्थिर, जानिए कैसा बाजार का रुझान – Gold Silver Price Gold Silver Price Today Gold Price Today Silver Price Today

बिग बॉस 20:’मुझे घर से बस 20-25 हजार ही…’, रीति तिवारी का छलका दर्द, नेपो किड के आरोपों पर की खुलकर बात – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Reveals Dad Manoj Tiwari Gave Rs 25 Thousands Monthly Allowance

यूपी:दोस्तों की जोड़ी को तोड़ गई ट्रैक्टर की टक्कर, गजेंद्र-प्रवीन की मौत; घर में बिलखते रहे बच्चे और परिवार – Two Friends On A Motorcycle Killed One Injured After Being Hit By Tractor In Hapur

द बोनस मार्केट अपडेट:आईटी शेयरों के दबाव में बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, निफ्टी 85 और सेंसेक्स 330 अंक गिरा – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

Leave a Comment