लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं सलिल अरोड़ा, जिसने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मारा ‘नो लुक शॉट’; वीडियो हुआ वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे सलिल अरोड़ा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रनों की पारी में भी फैंस का दिल जीत लिया. 244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा (45) और ट्रैविस हेड (76) ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, हेनरिक क्लासेन और सलिल ने मैच अच्छे से फिनिश किया और अपनी टीम को जीत दिलाई. सलिल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर नो लुक शॉट लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सलिल अरोड़ा ने 10 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह द्वारा डाले गए 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सलिल ने नो लुक सिक्स लगाया. हालांकि बुमराह पूरे मैच में लाइन लेंथ से भटके हुए नजर आए. उन्होंने 4 ओवरों में 13.50 की इकॉनमी से 54 रन लुटाए.

कौन हैं सलिल अरोड़ा

सलिल अरोड़ा का जन्म 7 नवंबर, 2002 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था. वह डोमेस्टिक में पंजाब के लिए खेलते हैं. वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 14 पारियों में 458 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. लिस्ट ए की 2 पारियों में उन्होंने 74 रन बनाए हैं. टी20 की 16 पारियों में उन्होंने 452 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 192 का है. टी20 में वह एक शतक भी लगा चुके हैं. सलिल का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन SRH ने उन्हें करोड़ से अधिक में खरीदा.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था, लेकिन आज…’, MI की शर्मनाक हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या

सलिल अरोड़ा का आईपीएल ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. यानी सिर्फ SRH नहीं बल्कि अन्य टीम भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही थी. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 39 गेंदों में शतक लगाकर सुर्खियों में आए थे.

यह भी पढ़ें- लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल

सलिल अरोड़ा ने 28 मार्च को RCB के खिलाफ खेलते हुए IPL डेब्यू किया. उनका रोल एक फिनिशर का है, जो पिछले मैच में उन्होंने बखूबी निभाया. अभी तक खेली 7 पारियों में उन्होंने 93 रन बनाए हैं. उन्होंने 8 छक्के और 6 चौके लगाए हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment