लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us-iran Conflict:ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- दुश्मनों के 82% हथियार तबाह, अब गोलियों से गिर रहे ड्रोन – Us-iran Conflict: Trump Big Claim About Iran- 82% Of Weapons Destroyed, Drones Now Being Shot Down By Bullets

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नासा के सफल अंतरिक्ष मिशन, रूस-यूक्रेन युद्ध और दुश्मन देशों की सैन्य स्थिति को लेकर कई बड़े बयान दिए। उन्होंने इन मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए अमेरिकी ताकत और कूटनीति पर जोर दिया।

दुश्मन देशों की सैन्य ताकत पर बयान

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के विरोधी देशों की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है। उनके अनुसार, दुश्मन के ज्यादातर विमान मार गिराए गए हैं और लगभग 82% मिसाइलें खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन भी बड़ी संख्या में नष्ट कर दिए गए हैं और उनकी फैक्ट्रियां भी काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं। 

अब सस्ती गोलियों से गिर रहे ड्रोन- ट्रंप

उन्होंने अमेरिका की नई तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि अब लेजर और खास मशीन गनों की मदद से ड्रोन को बहुत आसानी से गिराया जा रहा है। ट्रंप ने बताया कि अब महंगे मिसाइलों की जगह सस्ती गोलियों से ही ड्रोन को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लागत भी कम हो रही है।

दुश्मन की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि विरोधी देशों की अर्थव्यवस्था तेजी से गिर रही है। उन्होंने कहा कि वहां की मुद्रा लगभग बेकार हो चुकी है और महंगाई ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।

अंतरिक्ष मिशन और वैज्ञानिकों की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने नासा के आर्टेमिस-II मिशन के लॉन्च और उसकी सफल लैंडिंग को लेकर कहा कि यह बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि इस मिशन को देखने के लिए बहुत से लोग पहुंचे थे और सभी एक सफल लैंडिंग देखना चाहते थे। ट्रंप ने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों की सराहना करते हुए कहा कि इनमें ‘बेहद साहस’ होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के मिशन में शामिल होने के लिए व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से बहुत तेज होना पड़ता है।

पुतिन से बातचीत और यूक्रेन युद्ध पर बयान


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बातचीत पर ट्रंप ने बताया कि दोनों नेताओं ने मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुतिन इस युद्ध को खत्म करने में मदद करना चाहते हैं। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने पुतिन से साफ कहा कि पहले वह अपना युद्ध खत्म करें, उसके बाद ही किसी और मदद की बात हो सकती है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि पुतिन पहले ही समझौते के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें बाधा डाली। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे लोग कौन हैं।


अन्य वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज:20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना – Delhi University Students’ Union Elections Today.

दुश्मनी अपनी जगह, कूटनीति अपनी जगह:युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरानी नेताओं को दिया वीजा, आखिर क्यों? – Us Grants Visas Iranian Leaders Unga Despite War

दिल्ली:युवती ने कार में गोली मारकर की थी मैनेजर की हत्या, शव को फेंक दिया गुरुग्राम; दोस्त समेत गिरफ्तार – Delhi: Young Woman Shot And Killed A Manager In A Car And Dumped The Body In Gurugram

टीएमसी के नाम-चुनाव चिन्ह पर रोक:कांग्रेस ने ईसी को घेरा, कहा- ज्ञानेश कुमार ने पीएम को दिया जन्मदिन का तोहफा – Tmc-name-symbol-freeze-election-commission-west-bengal-bypolls-congress-reaction-birthday-gift-to-pm-modi

तीसरे मोर्चे की तैयारी?:ममता और कनिमोझि के बीच बंद कमरे में बैठक, उद्धव-पवार से हो चुकी मुलाकात; हलचल तेज – Kanimozhi-mamata Meeting In Kolkata Sparks Political Buzz Amid India Bloc Differences

‘बीमा नहीं तो ईंधन नहीं’ पहल क्या है?:irdai का ये नया प्रोजेक्ट क्या है और वह इस कैसे टेस्ट करेगा? – No Insurance, No Fuel: Irdai To Test Anpr Camera System At Fuel Stations Claims Report

Leave a Comment