लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का आधा पड़ाव पार हो चुका है, कई टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है तो कई टीमें संघर्ष कर रही है. आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस भी मुश्किल स्थिति में है. हार्दिक पांड्या एंड टीम 7 में से 2 ही मैच जीते और 5 हारे हैं. आज MI का मुकाबला SRH के साथ वानखेड़े में है. जानिए प्लेऑफ के लिहाज से ये मैच मुंबई के लिए जीतना कितना जरुरी है.

मुंबई इंडियंस के 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.736 का है. पिछले 5 में से 4 मैचों में हार के बाद मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आई है, हालांकि पिछले मैच तो बल्लेबाजों का भी शर्मनाक प्रदर्शन रहा था. पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई थी. अगर आज जीतना है तो मुंबई के गेंदबाजों का चलना जरुरी है, नहीं तो अभिषेक शर्मा अच्छी फॉर्म में है, ट्रेविस हेड किसी भी मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं. ईशान भी लय में दिखे हैं, वहीं हेनरिक क्लासेन फिनिशर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पिछले मैच में SRH ने 229 रनों का लक्ष्य चेज किया था.

MI vs SRH हेड टू हेड

2023 से मुंबई इंडियंस वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है, तीनों मैच में MI ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. 10 बार SRH और 15 बार MI ने जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल

हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी MI?

मुंबई इंडियंस को अब 7 मैच और खेलने हैं. सभी में जीती तो भी वह अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है, इससे टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अभी जो समीकरण बन रहा है, उसके अनुसार प्लेऑफ में जाने की संभावना को बनाए रखने के लिए एक टीम को कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा, यानी मुंबई को 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे. मतलब आज का मैच हारने के बाद भी मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी क्योंकि फिर उन्हें हर मैच जीतना होगा.

यह भी पढ़ें- कौन हैं शुभम दुबे, जिन्होंने 258 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर राजस्थान को जिताई हारी हुई बाजी?

मुंबई इंडियंस के आने वाले मैच

  • 29 अप्रैल- बनाम SRH (वानखेड़े)
  • 2 मई- बनाम CSK (चेन्नई)
  • 4 मई- बनाम LSG (मुंबई)
  • 10 मई- बनाम RCB (रायपुर)
  • 14 मई- बनाम PBKS (एचपीसीए, धर्मशाला)
  • 20 मई- बनाम KKR (ईडन गार्डन्स)
  • 24 मई- बनाम RR (वानखेड़े).

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment