लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:’पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में मार गिराया, वह एनडीए नेता था’ तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए ऐसा कहा – Politics In Bhagalpur Murder Case, Tejashwi Yadav Targets Nda: Encounter, Ramdhuni Yadav, Bas Officer Murdere

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भागलपुर में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर (कार्यपालक पदाधिकारी) की हत्या और पुलिस एनकाउंटर में उपसभापति के पति के ढेर होने की खबर से बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चार तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के मास्टरमाइंड रामधनी यादव (उपसभापति के पति) की है। इन तस्वीरों शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है।

हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे?

तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए कहा कि यह अपराधी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों विधायकों का नजदीकी है। उन्होंने सवाल पूछा कि जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले हत्यारे एनडीए नेताओं के बारे में क्या कहेंगे? सुशासन सरकार की बात करने वाले नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए। 

2020 में पत्नी को विधानसभा चुनाव लड़वा चुका था

भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का साजिश रचने वाला कोई ओर नहीं बल्कि सुल्तानगंज नगर परिषद के उपसभापति का पति रामधनी यादव था। पुलिस कार्रवाई के दौरान रामधनी यादव ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। रामधनी यादव के फेसबुक पर कई बड़े नेताओं की साथ तस्वीर भी है। 2020 में उसने अपनी पत्नी नीलम देवी को सुलतानगंज विधानसभा से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के टिकट पर चुनाव भी लड़वाया था। 

Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल

दिनदहाड़े नप कार्यालय में दो लोगों काे मारी थी गोली

एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठे हुए थे और माहौल सामान्य था। तभी अचानक तीन अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंदर घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले दो गोलियां चलीं, उसके बाद लगातार कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई थी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फ्रांस में छात्रों का उग्र प्रदर्शन:स्कूलों के गेट पर आगजनी; 170 घायल, 400 हाईस्कूलों पर ताले की नौबत क्यों? – France Student Protests School Closures And Violence Explained

एशियन गेम्स:क्या क्रिकेट के फाइनल में शामिल नहीं होंगे मोहसिन नकवी? भारत-पाकिस्तान के बीच है गोल्ड की जंग – Acc President Mohsin Naqvi Will Miss The India-pakistan Asian Games Final

बिग बॉस 20:कैप्टेंसी टास्क में हुआ तगड़ा क्लेश, काजी और आसिफ के बीच जमकर हंगामा; यूजर्स ने इसे किया सपोर्ट – Bigg Boss 20 Qazi And Asif Clash During Captaincy Task Fans Show Support For Qazi

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

एशियन गेम्स:कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना – Wrestler Sujeet Kalkal Stages Stunning Comeback From 2-9 Down To Win Asian Games 2026 Gold

यूपी चुनाव 2027:बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी – Up Elections 2027: Bsp Reveals Its Hand For The Jalalpur Seat; Names Dayaram Rajbhar As Candidate.

Leave a Comment