लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Rate Today: कितने में बिक रहा है आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर? घरेलू सिलेंडर का भी देखें रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

LPG Rate Today on April 29: आज 29 अप्रैल को देश में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लगभग 910 रुपये से 965 रुपये के बीच बनी हुई है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2078.5 रुपये है. वहीं, बेंगलुरु में इसका भाव 2161.0 रुपये है.

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में मार्च के महीने में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इससे पहले पिछले साल अप्रैल में 50 रुपये रेट बढ़ाया गया था. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी मार्च के महीने में 114.50 रुपये से 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. फिर अप्रैल में भी कीमतों में 195.50 रुपये का इजाफा किया गया था. 

आज LPG सिलेंडर की कीमत 

शहर  LPG Rate Today on April 29 कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 913.0 रुपये 2078.5 रुपये
मुंबई  912.5 रुपये 2031.0 रुपये
कोलकाता  939.0 रुपये 2208.5 रुपये
चेन्नई 928.5 रुपये  2246.5 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 2161.0 रुपये
हैदराबाद 905.0 रुपये 2176.5 रुपये
अमरावती  937.5 रुपये  2244.5 रुपये
हैदराबाद  905.0 रुपये 2176.5 रुपये
ईटानगर  978.5 रुपये 2331.5 रुपये

क्या गैस सिलेंडर की बढ़ेंगी कीमतें?

इस बीच लोग आगे आने वाले समय में कीमतों में बदलाव पर बारीकी से नजर रख रहे हैं क्योंकि ईरान में जंग की वजह से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अस्थिरता का माहौल है.

तेल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में वैश्विक बाजार और कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए अबकी बार 1 मई किसी भी बढ़ोतरी या कमी के लिए अगली अहम तारीख होगी.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 1 मई को तेल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर बुक करने के लिए मौजूदा 25-दिनों के अंतराल वाले ‘लॉक-इन पीरियड’ में बदलाव कर सकती हैं.

OTP-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम पर जोर

इसके अलावा, अब OTP-बेस्ड डिलीवरी सिस्टम को लागू करने की भी उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि इस सिस्टम का मकसद सब्सिडी वाले सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल और उन्हें गलत जगह भेजे जाने से रोकना है.

इस सिस्टम के तहत सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP डिलीवरी बॉय को देना होगा. बिना 4- अंकों के इस OTP के आपकी डिलीवरी सफल नहीं मानी जाएगी. इसका मकसद असली ग्राहक की पहचान करना है कि जिसने बुकिंग की है सिलेंडर उसी को मिला है या नहीं. 

ये भी पढ़ें:

Fuel Price Today: 110 रुपये तक पहुंची 1 लीटर पेट्रोल की कीमत, जानें अपने शहर का ताजा भाव 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment