लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 के बीच बड़ी घोषणा कर सकती है CSK, इस अनजाने खिलाड़ी को ट्रायल के लिए बुलाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौटी थी, लेकिन टीम अपने पिछले मैच में हार गई. CSK के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा ही होगा. इस बीच उन्होंने मिड सीजन ट्रायल शुरू किया है. चेन्नई इस साल अपने चोटिल खिलाड़ियों की वजह से भी मुश्किल में रही है, नाथन एलिस, खलील अहमद, आयुष अहमद चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, एमएस धोनी अभी तक खेले नहीं हैं. चेन्नई ने खलील के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, अब ट्रायल शुरू होने के बाद माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है.

मिड सीजन शुरू हुए इस ट्रायल में फ्रेंचाइजी ने महाराष्ट्र के युवा ऑलराउंडर को बुलाया है. ये खिलाड़ी आयुष वर्तक है, जिनकी उम्र 21 साल है. रिपोर्ट के अनुसार वह 27 अप्रैल को चेन्नई पहुंचा और आज (28 अप्रैल) को उनका ट्रायल होगा. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि वर्तक अकेले ट्रायल पर आए हैं और और भी खिलाड़ियों को इसमें बुलाया गया है. बड़ी बात ये हैं कि वर्तक ने अभी तक सीनियर लेवल पर क्रिकेट नहीं खेला है.

कौन हैं आयुष वर्तक

आयुष वर्तक 21 साल के हैं, जो मुंबई के वसई के रहने वाले हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और मीडियम पेसर हैं. वह ऑक्शन में भी शामिल हुए थे, लेकिन उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाईं थी. वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी ट्रायल दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें- क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण

आयुष वर्तक के आंकड़ों पर बात करें तो सीके नायडू ट्रॉफी (U-23) के पिछले संस्करण के पहले फेज में वह मुंबई के कप्तान थे. पुरुष स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 पारियों में 363 रन बनाए थे, इसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान इस बल्लेबाज ने 26 छक्के और 25 चौके जड़े थे. वह इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे. पहले नंबर पर म ुकूल चौधरी थे, जिन्होंने 39 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और क्रिस गेल ओपनर, MS धोनी कप्तान; दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम बेस्ट IPL प्लेइंग 11

आयुष ने सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में 9 मैचों में 770 रन बनाए थे.2023 कुछ बिहार ट्रॉफी में आयुष मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 8 मैचों में 32 विकेट लिए थे.

अंक तालिका में CSK की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 में से 3 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं. हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम अच्छी नजर आई है. टीम 6 अंक और -0.121 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है. टीम के लीग स्टेज में 6 मैच बचे हैं, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत करने के लिए उन्हें कम से कम 5 मैच जीतने होंगे.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment