लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय और रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 मरे और 46 घायल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रुकवाने का दावा करके पूरी दुनिया में शांतिदूत बनने का ढोंग करने वाले पाकिस्तान ने आज सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को अफगानिस्तान में आम लोगों को निशाना बनाकर फिर से अपनी असलियत दिखा दी है. पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्थित सैयद जमालुद्दीन विश्वविद्यालय पर ड्रोन से कई हमलों को अंजाम दिया. पाकिस्तानी ड्रोन हमले के ठीक बाद की कई वीडियो एबीपी न्यूज के हाथ लगी है, जिसमें विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी ड्रोन हमले की गवाही दे रही है और छात्र जान बचाने के लिए विश्वविद्यालय की बिल्डिंग से बाहर की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पाकिस्तान ने अफगानी छात्रों और आम लोगों को बनाया निशाना

इसी तरह विश्वविद्यालय के बाहर भी पाकिस्तानी सेना के हमले के बाद भगदड़ मची दिखाई दे रही है और बच्चे जान बचाने के लिए विश्वविद्यालय से दूर भागते नजर आ रहे हैं. एबीपी न्यूज के पास विश्वविद्यालय की छत की भी एक तस्वीर है, जो पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमले के गवाही दे रही है. अब तक की जानकारी के मुताबिक, सैयद जमालुद्दीन विश्वविद्यालय पर पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमले में 4 छात्र और एक प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हैं.

ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय और रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 मरे और 46 घायल

ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय और रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 मरे और 46 घायल

कुनार प्रांत में स्थित सैयद जमालुद्दीन विश्वविद्यालय के अलावा भी पाकिस्तानी सेना ने कुनार प्रांत की राजधानी असदाबाद में कई रिहायशी मकानों को भी अपना निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना के हमले में चार लोगों की मौत हो गई है और 46 से ज्यादा आम लोग घायल हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात

सीमा पर जारी है पाकिस्तान-अफगानिस्तान की जंग

जहां एक तरफ पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान के शिक्षण संस्थानों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है, तो अफगान सेना स्पिन बोलदक-चमन सीमा पर पाकिस्तानी सेना की पोस्टों पर आर्टिलरी और टैंक से हमले कर रही है. हालांकि, हमले पाकिस्तान की तरफ से भी स्पिन बोलदक-चमन सीमा पर जारी है और पाकिस्तानी सेना ने कई अफगान सेना की पोस्टों को निशाना बनाने की वीडियो भी साझा किया है.

पाकिस्तान के हमले के बाद अफगान सेना ने की सर्जिकल स्ट्राइक

ईद के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष विराम था और सिर्फ छिटपुट घटनाएं ही थी, लेकिन कल रविवार (26 अप्रैल, 2026) की शाम से पाकिस्तानी सेना ने पहले अंगूर अड्डा बोर्डर पर अफगान सेना की पोस्टों को तबाह करना शुरू किया. पाकिस्तानी हमले के जवाब में अफगान सेना ने आधी रात स्पिन बोलदक-चमन सीमा को क्रॉस करके पाकिस्तानी सेना की पोस्ट पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी.

अफगानिस्तान की इस स्ट्राइक में 4 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक पाकिस्तानी सैनिक को बंधक बनाकर अफगान सेना अपने साथ अफगानिस्तान ले आई. साथ ही पाकिस्तानी सेना के हथियारों को भी अफगान सेना ने जब्त कर लिया.

यह भी पढ़ेंः फाइटर जेट, मिसाइलें और गोला-बारूद… दुनिया के कौनसे देश खरीद रहे सबसे ज्यादा हथियार, भारत-पाक किस नंबर पर

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment