लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत:हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर वैन और ट्रक में भिड़ंत, तीन की हालत गंभीर – Four Dead Three In Critical Condition In Road Accident In Hamirpur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हमीरपुर के मौदहा नेशनल हाईवे-34 पर छिरका के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी। बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से यात्रा कर रहे थे। छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से वैन टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उर्दना निवासी मोहन, तिंदुही निवासी आशीष, डामर निवासी कमलेश और एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई। वहीं, तिंदुही निवासी रोहित, उर्दना निवासी दिलीप और डामर निवासी बाबूजी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस की कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ईको वैन और डंपर के बीच टक्कर हुई थी। घायलों का उपचार जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश भी दिए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक मौजूद रहे। उनके साथ क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार भी थे। तहसीलदार शिखर मिश्रा और नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने राहत कार्य में सहयोग किया। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईएएस अफसरों का पुनर्वास:रिटायर होने के बाद फिर मिली अहम कुर्सी, प्राधिकरणों-संविधानिक संस्थाओं में मिले पद – Rehabilitation Of Ias Officers Secured A Key Post Again After Retirement

आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान:तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा; क्या है खास? – Tarang Shakti 2026 Iaf Multinational Aircraft Formation Jodhpur

भारत बनाम वेस्टइंडीज:श्रेयस ने कोहली का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? चेज करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान – India Vs West Indies 1st T20i Shreyas Iyer Stats T20i Hundreds As India Captain Run-chase Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:एमपीसी के फैसले से पहले बुधवार को शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 450 अंक फिसला – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

राजस्थान:उदयपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल; जर्जर भवन पर लगा ताला – Udaipur Bhindar Narda Government School Ceiling Plaster Collapse Three Children Injured

मौसम अपडेट:राजस्थान में 12 अक्तूबर के बाद बढ़ेगी रात की ठंडक, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार – Rajasthan Weather Update Western Disturbance Rain Night Temperature October 12 Bikaner Jaipur Shekhawati

Leave a Comment