लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पत्रकार पर भड़के ट्रंप:टॉमस के आरोप पर सवाल सुनकर बोले- हमलावर मानसिक रोगी, उसकी बात पढ़ने पर शर्म आनी चाहिए – Trump Lashed Out At The Journalist: Upon Thomas’s Allegations, He Said, The Attacker Is Mentally Ill

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पत्रकार से तीखा विवाद हो गया। यह टकराव उस समय हुआ जब उनसे वाशिंगटन हिल्टन में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी और आरोपी कोल टॉमस एलन के कथित घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) को लेकर सवाल पूछा गया।

इंटरव्यू के दौरान पत्रकार नोराह ओ’डोनेल ने संदिग्ध हमलावर द्वारा कथित रूप से लिखे गए दस्तावेज के कुछ अंश पढ़कर सुनाए। दस्तावेज में प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बताए जाने का दावा किया गया था। साथ ही उसमें ‘बाल यौन शोषण करने वाला, दुष्कर्मी और देशद्रोही’ जैसे शब्द भी लिखे होने की बात कही गई।

इस पर ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने पत्रकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैं इंतजार कर रहा था कि आप यह पढ़ें, क्योंकि आप लोग बहुत खराब हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैं दुष्कर्मी नहीं हूं… मैंने किसी के साथ ऐसा कुछ नहीं किया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या दस्तावेज में लिखी बातें उनके लिए थीं, तो ट्रंप ने बीच में रोकते हुए कहा, मैं बच्चों का यौन शोषण करने वाला नहीं हूं… आप किसी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की लिखी बात पढ़ रही हैं? मुझे पूरी तरह निर्दोष साबित किया जा चुका है।

इंटरव्यू के दौरान बढ़ा तनाव

बातचीत तेजी से गरमा गई। ट्रंप ने पत्रकार पर आरोप लगाया कि वह एक खराब मानसिक संतुलन वाले व्यक्ति के शब्दों को मंच दे रही हैं। उन्होंने इस तरह के सवालों को शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि जांच एजेंसियां हमलावर के मकसद की पड़ताल कर रही हैं, लेकिन ऐसे दस्तावेजों को सार्वजनिक मंच नहीं दिया जाना चाहिए।

होटल में कई दिनों से रुका था आरोपी

अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति वाशिंगटन हिल्टन  में कई दिनों से ठहरा हुआ था और उसने कार्यक्रम स्थल की पहले से रेकी की थी। उसके पास से मिले नोट्स में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे, जिनमें निगरानी और हथियारबंद सुरक्षा की कमी का उल्लेख बताया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसका निशाना प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य हो सकते थे, जिससे बड़े हमले या हत्या की साजिश की आशंका भी जताई गई।

कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

गोलीबारी की खबर मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। उस समय हॉल में सैकड़ों राजनीतिक हस्तियां, पत्रकार और मेहमान मौजूद थे। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत ट्रंप को मंच से हटाया, जबकि कई लोग टेबलों के नीचे छिप गए। कुछ ही देर बाद आरोपी को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रंप बोले- मुझे डर नहीं लगा

बाद में ट्रंप ने कहा कि मैं चिंतित नहीं था। हम एक पागलपन भरी दुनिया में जी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह तुरंत बाहर जाने के बजाय यह देखना चाहते थे कि आखिर हुआ क्या है। ट्रंप ने माना कि इससे सुरक्षा एजेंसियों को उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने में थोड़ी देरी हुई।

इंटरनेट कट्टरता पर भी बोले ट्रंप

हमलावर को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए ट्रंप ने कहा कि इंटरनेट और ऑनलाइन कट्टरता ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध व्यक्ति ट्रंप विरोधी और ईसाई विरोधी विचार रखता था।

कार्यक्रम से पहले हुआ था विरोध प्रदर्शन

घटना से एक दिन पहले वाशिंगटन डीसी में ट्रंप विरोधी प्रदर्शन भी हुआ था। वाशिंगटन हिल्टन की इमारत पर ट्रंप और जेफरी एप्सटीन के पुराने फुटेज प्रोजेक्ट किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों के आंशिक और संपादित रूप में जारी किए जाने पर सवाल उठाते हुए कथित कवर-अप का आरोप लगाया।





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

15 अगस्त और पतंगबाजी:दिल्ली में चीनी मांझे का कोड नाम धागा 101 और 555, गोरखधंधे ने भरी गुपचुप उड़ान – August 15 And Kite Flying: ‘thread 101’ And ‘555’ – Code Names For Chinese Manjha In Delhi

World Organ Donation Day:अंगदान में दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय औसत से बहुत पीछे, सामाजिक आंदोलन का आह्वान – World Organ Donation Day: Delhi-ncr Lags Behind National Average In Organ Donation.

आज का शब्द:कीर्ति और रामधारी सिंह “दिनकर” द्वारा रचित रश्मिरथी के पंचम सर्ग से चुनिंदा पंक्तियां – Aaj Ka Shabd Keerti Ramdhari Singh Dinkar Ki Kavita Rashmirathi Pancham Sarg

मणिपुर में सरकार का बड़ा फैसला:हथियार लौटाने के लिए दी 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई पर क्या बोले मुख्यमंत्री? – Manipur Weapons Surrender 15-day Ultimatum To Return Illegal Arms Legal Action Follow 1422 Weapons Recovered

अयोध्या:राम मंदिर Ceo के लिए साक्षात्कार पूरे, आए थे साढ़े पांच हजार से ज्यादा आवेदन; ये लगाएंगे अंतिम मुहर – Ayodhya: Interviews For Ram Temple Ceo Complete, Over 5,500 Applications Received; Final Approval Will Be Give

Aaj Ka Rashifal 13 August:कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते – Today Prediction Horoscope Of 13 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment