लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गोलीबारी पर ट्रंप बोले:संदिग्ध को थी ईसाइयों से नफरत, घोषणापत्र में लिखी थी अधिकारियों को निशाना बनाने की बात – White House Donald Trump Reveals Manifesto, Family Warnings In Whcd Shooting Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

व्हाइट हाउस ने रविवार को कोल एलन के बारे में नई जानकारी साझा की, जो व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी का संदिग्ध है। इसमें घटना के बाद उसके परिवार की ओर से दी गई जानकारी भी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, एलन के भाई ने कनेक्टिकट के न्यू लंदन पुलिस विभाग को सूचित किया था कि उसने कथित तौर पर वाशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी से पहले परिवार के सदस्यों को एक घोषणापत्र भेजा था।

संदिग्ध के घोषणापत्र में ईसाइयों के प्रति नफरत: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में कहा कि उस कथित घोषणापत्र में ईसाइयों के प्रति गहरी शत्रुता दिखाई देती है। ट्रंप ने कहा, वह व्यक्ति बीमार था। जब आप उसका घोषणापत्र पढ़ते हैं तो साफ पता चलता है कि उसे ईसाइयों से नफरत थी। यह एक बात तो निश्चित है। उसे ईसाइयों से गहरी नफरत थी। मुझे लगता है कि उसकी बहन या उसका भाई इसकी शिकायत कर रहे थे। वे लोग कानून प्रवर्तन से शिकायत कर रहे थे। वह बहुत परेशान व्यक्ति था।

आरोपी के परिजनों ने जताई थी चिंता

ट्रंप ने कहा आरोपी बंदूकधारी ने ऐसे लिखे हुए बयान छोड़े थे जिनमें उनके प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के परिवार ने घटना से पहले कनेक्टिकट पुलिस को उसको लेकर चिंता जताई थी।

ये भी पढ़ें: हमले की कोशिश के बाद ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी है बॉलरूम का निर्माण, केस करने वाली महिला पर निशाना साधा

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने भी एनबीसी के’मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में एक इंटरव्यू के दौरान माना कि संदिग्ध के पास ‘कुछ लिखित सामग्री’ थी। ब्लैंच ने इससे पहले कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाया था। लेकिन उसके मकसद की जांच अभी शुरुआती चरण में है।

ट्रंप ने संदिग्ध के मकसद की जांच की स्थिति के बारे में फॉक्स न्यूज को बताया, खैर, उनके पास काफी अच्छी जानकारी है। राष्ट्रपति ने कहा, उसके दिल में काफी समय से बहुत नफरत थी। यह एक धार्मिक मामला था। वह बहुत अधिक ईसाई-विरोधी था। मुझे नहीं पता कि आपको यह मिला है या नहीं। यह अभी जारी हुआ है। यह घोषणापत्र। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment