लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Firing: ‘सीक्रेट सर्विस ने बहुत बहादुरी से काम किया’, व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में फायरिंग पर ट्रंप का पहला बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक मची अफरा-तफरी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालात को लेकर बयान दिया है. उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि कार्यक्रम को जारी रखा जाए. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए सुरक्षा एजेंसियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने तेज़ी और बहादुरी से काम किया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि घटना में शामिल संदिग्ध को पकड़ लिया गया है और हालात अब नियंत्रण में हैं.

ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों पर छोड़ा गया है. उन्होंने यह भी माना कि इस घटना के बाद कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बदल गया है और अब यह पहले जैसा नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अगले 30 दिनों में ये कार्यक्रम फिर आयोजित किया जाएगा.

वॉशिंगटन में आयोजित शनिवार (25 अप्रैल 2026) की रात डिनर के दौरान अचानक तेज आवाज़ें सुनाई देने के बाद वहां मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया. गवाहों और AFP की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति गंभीर लगने पर ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें  ट्रंप टेबल के नीचे छिप गए और मेलानिया बुरी तरह घबराईं हुई नजर आ रही हैं.

.

ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर प्रोग्राम में अंधाधुंध फायरिंग, डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया

सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी तेज आवाज़ें सुनाई देने का दावा किया गया है, जिसके बाद लोगों को हॉल से बाहर निकाला गया. सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और स्थिति को संभाला. AFP के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण था. घटना के बाद ट्रंप ने साफ किया कि सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई की वजह से बड़ा नुकसान टल गया और सभी लोग सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज में नाकेबंदी और धमकियों के बीच कोई बातचीत नहीं’, अमेरिका से वार्ता पर पेजेशकियान की शहबाज शरीफ को दो टूक

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explained: लड़की के प्यार में सीमा लांघते रोबोट! कमर पकड़ी, कसकर गले लगाया, क्या मशीनों को होने लगी सेक्स की चाहत?

सैनिकों की मौत के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर ड्रोन से किया अटैक, बॉर्डर पर बिगड़े हालात

ईरान को मिला रूस का साथ, पुतिन ने अराघची से की मुलाकात, खामेनेई को भेजीं शुभकामनाएं

‘ईरान रोज कर रहा अमेरिका की बेइज्जती’, जर्मनी ने ट्रंप को दी नसीहत, बताया क्यों नहीं बचा कोई रास्ता

‘ईरान ने दिखाया साहस’, अराघची से मिलने के बाद पुतिन का पहला रिएक्शन, US से जंग पर क्या कहा?

ढोंगी शांतिदूत पाकिस्तान ने दिखाई असलियत, अफगानिस्तान में विश्वविद्यालय और रिहाइशी इलाकों पर किया हमला, 4 मरे और 46 घायल

Leave a Comment