hscresult.mahahsscboard.in, MSBSHSE Maharashtra Board HSC Class 12 Result 2026 : जल्द आने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, मार्कशीट देखने के लिए ये डिटेल रखें तैयार – एजुकेशन | ET Now Swadesh
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। सरकारी प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर दिख रहे बैनर से इसके संकेत मिल रहे हैं। इस बार रिजल्ट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in और mahahsscboard.in पर ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म results.digilocker.gov.in और digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा।
Maharashtra Board HSC Class 12th Result 2026 soon : महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। (Image source : MSBSHSE Web, Digilocker)
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं। सरकारी प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर (Digilocker) पर दिख रहे बैनर से इसके संकेत मिल रहे हैं। डिजिलॉकर रिजल्ट पोर्टल के अनुसार महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) यानी महाराष्ट्र बोर्ड का HSC Class 12th Result 2026 जल्द घोषित किया जाएगा। डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देते हुए बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार रिजल्ट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in और mahahsscboard.in पर ही नहीं, बल्कि डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म results.digilocker.gov.in और digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। इस दोहरी व्यवस्था का उद्देश्य रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर दबाव कम करना और छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट तक तुरंत और आसान पहुंच देना है।
Maharashtra Board MSBSHSE HSC Class 12 Result 2026 : डिजिलॉकर पर कैसे देखें मार्कशीट
डिजिटल प्लेटफार्म पर कमिंग सून (Coming Soon) नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपना डिजिलॉकर अकाउंट बना लें या उसे वेरिफाई कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी डिजिटल मार्कशीट देखना आसान होगा।
डिजिटल तरीके से महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in या digilocker.gov.inमें आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए लॉग इन करें।
- एजुकेशन पार्टनर्स की लिस्ट में महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) को चुनें।
- अपनी परीक्षा का सीट नंबर और मां का नाम (हॉल टिकट के अनुसार) दर्ज करें।
- इन स्टेप्स के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के पुणे डिविजन में इस समय डेटा अपलोडिंग और तकनीकी जांच का अंतिम चरण चल रहा है। हालांकि रिजल्ट की सटीक तारीख अभी आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए घोषित नहीं की गई है, लेकिन “Coming Soon” बैनर से संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट लिंक अगले कुछ दिनों में एक्टिव हो सकता है। बोर्ड ने साफ किया है कि DigiLocker पर मिलने वाली डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह वैध दस्तावेज है, जिसका उपयोग उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए किया जा सकता है। इस अपडेट से राज्य के नौ डिविजनों में HSC परीक्षा देने वाले 14 लाख से अधिक छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति
Brand Study
Thank you for subscribing
Please Enter a valid email address
Get the latest financial news and personalised updates to stay ahead of the
rest!

