लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gujarat Local Body Polls:स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, 4.18 करोड़ वोटर करेंगे फैसला; जानिए अपडेट्स – Gujarat Local Body Election Update Voting Begins 4.18 Crore Voters To Decide The Outcome News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात में रविवार सुबह से बड़े पैमाने पर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इन चुनावों में कुल 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें शामिल हैं। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे बड़े शहर भी आते हैं। इस बार यह चुनाव राज्य के सबसे बड़े लोकतांत्रिक अभ्यासों में से एक माना जा रहा है।

इस चुनाव में करीब 9,992 उम्मीदवार मैदान में हैं और 4.18 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सुरक्षा के लिए तीन स्तर की व्यवस्था की गई है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस टीमें तैनात हैं। इस बार चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के नए नियमों के तहत हो रहे हैं, जिसके चलते कई जिलों में वार्डों का पुनर्गठन भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Attack on Trump: पहले भी हो चुका है ट्रंप पर जानलेवा हमला, पेंसिलवेनिया की रैली में कान को छूकर निकली थी गोली

किन-किन पार्टियों के बीच मुकाबला

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है, जबकि एआईएमआईएम और अन्य दल भी कई जगहों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में कुछ चर्चित उम्मीदवार भी हैं, जिनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी एम एल निनामा, पूर्व रेडियो जॉकी आभा देसाई और पूर्व आप विधायक भूपेंद्र भायानी शामिल हैं। यह भी पहली बार है कि गुजरात की 9 नई नगरपालिकाओं में चुनाव हो रहे हैं, जिनमें नवसारी, गांधीनगर, मोरबी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, रात्रिभोज में चलीं गोलियां; सुरक्षित निकाले गए अमेरिकी राष्ट्रपति



वोटों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी।


गौरतलब है कि इस चुनाव में सभी प्रमुख दलों ने जोरदार प्रचार किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाजपा के लिए प्रचार किया, जबकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कई रैलियां कीं। 2021 के पिछले स्थानीय चुनावों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की थी और अधिकांश सीटों पर अपना दबदबा बनाया था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज:शुभमन गिल के सामने रिकॉर्ड कायम रखने की चुनौती, रवींद्र जडेजा रच सकते हैं इतिहास – Ind Vs Sl: India Face Sri Lanka Test Challenge, Jadeja Eyes Historic 350-wicket Milestone

Bihar News:igims के बाहर दवा दुकान को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप; खोखा बरामद – Patna-igims-hospital-aerial-firing-medical-shop-dispute-shastri-nagar

Abhishek Porel:अदालत ने खारिज की अभिषेक पोरेल की जमानत याचिका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा – Abhishek Porel Bail Plea Rejected, Remanded To 14 Days Judicial Custody

Up:बच्चों की तस्करी करने वाले गैंग का फंडाफोड़, दिल्ली की नर्स पांच-पांच लाख में बेचती थी; ये होते थे खरीददार – Child Trafficking Gang Busted In Sambhal

Tunnel Landslide:जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें – Chamoli Tunnel Landslide Water Is Rushing Into Tunnel As Fast As Being Pumped Out Rescue Operation Photos

बॉम्बे हाउस का महासंग्राम:कभी रतन टाटा ने दिग्गजों को दी थी शिकस्त; क्या फिर दोहराया जा रहा है वही इतिहास? – Bombay House Battles: How Ratan Tata’s 1990s War Against Group Barons Echoes In Today’s Tata Sons

Leave a Comment