लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Donald Trump:ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, रात्रिभोज में चलीं गोलियां; सुरक्षित निकाले गए अमेरिकी राष्ट्रपति – Donald Trump Security Lapse Fear Of Gunfire During Dinner Us President Evacuated Safely

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में शनिवार रात एक बड़ा सुरक्षा हादसा हुआ। यहां व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की खबर आई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी बड़े नेताओं को तुरंत वहां से बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक हमलावर ने गोलियां चलाई थीं। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने करीब 5 से 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी।

जैसे ही फायरिंग हुई, हॉल में मौजूद सैकड़ों पत्रकार और मशहूर हस्तियां अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। सीक्रेट सर्विस के जवान चिल्लाकर लोगों को हटने और नीचे झुकने के लिए कह रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे बैंक्वेट हॉल को घेर लिया। नेशनल गार्ड के जवानों ने भी इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया।

होटल से लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी को भी अंदर आने से रोक दिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच अभी जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप पर हमले की एक और साजिश नाकाम:ufc कार्यक्रम पर हमले की थी योजना, एफबीआई ने कई संदिग्धों को किया गिरफ्तार – Fbi Foils Attack On Ufc Event At White House And Arrested Multiple People

Ind A Vs Sl A:वैभव सूर्यवंशी के साथ उलझना हालमबागे को पड़ा भारी, जानें निरोशन डिकवेला पर क्यों हुई कार्रवाई? – Sri Lankan Cricketer Vishen Halambage And Niroshan Dickwellasanctioned On Separate Counts Know All Details

आसमानी सुरक्षा में आत्मनिर्भर भारत:₹30 हजार करोड़ की ड्रोन डील के लिए मची होड़, वायुसेना को मिलेंगे 87 Uav – Indian Air Force Rs 30000 Crore Uav Deal Indian Firms Bid Defence Ministry

Us-iran Peace Deal:’ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटी’, अमेरिका-ईरान शांति समझौता होने लगा प्रभावी? – West Asia Conflcit: Us Naval Blockade Lifted, Says Iran Deputy Foreign Minister

Poster And Hoarding Controversy Escalated With Congress And Bjp Exchanging Verbal Attacks Kota – Kota News

‘दोषी कोई और, सजा 15 करोड़ यूजर्स को’:neet परीक्षा से पहले Telegram बैन होने पर भड़के सीईओ पावेल डुरोव – Telegram Ceo Pavel Durov Criticises India Ban Before Neet Ug Exam Supports Internet Freedom Foundation

Leave a Comment