लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ganga Expressway:594 किमी का मेगा कॉरिडोर लोकार्पण को तैयार, देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट चार हिस्सों में पूरा – Ganga Expressway: 594-km Mega Corridor Ready For Inauguration

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करने जा रहे हैं। करीब 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे न केवल देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल है, बल्कि इसे सरकार की रणनीतिक योजना और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के प्रभावी क्रियान्वयन का एक सफल उदाहरण भी माना जा रहा है।

लगभग 37 हजार करोड़ की लागत वाले इस मेगा प्रोजेक्ट को चार प्रमुख पैकेज (ग्रुप) में विभाजित कर तेजी से आगे बढ़ाया गया। यही ‘मल्टी-पैकेज’ मॉडल इस परियोजना की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ, जिसने इतने बड़े प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई।

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को चार प्रमुख पैकेज में विभाजित कर अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से क्रियान्वित किया गया। इस मॉडल के तहत प्रमुख डेवलपर्स और ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर्स को समानांतर रूप से काम करने का अवसर मिला, जिससे निर्माण कार्य में उल्लेखनीय तेजी आई। पहले पैकेज की लंबाई 129.70 किमी रखी गई, जिसकी कुल लागत 9 हजार करोड़ से अधिक है। दूसरे पैकेज की लंबाई 151.70 किमी और कुल लागत लगभग 9 हजार करोड़ है। तीसरे पैकेज की लंबाई 155.70 किमी तथा कुल लागत लगभग 9 हजार करोड़ निर्धारित है। चौथे और सबसे लंबे पैकेज की लंबाई 156.847 किमी है, जिसकी कुल लागत लगभग 9.5 हजार करोड़ है।

चार पैकेज में विभाजन के बाद परियोजना न केवल गति से बढ़ी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। नियमित समीक्षा, तकनीकी समन्वय और ग्राउंड लेवल पर मॉनिटरिंग के कारण प्रत्येक पैकेज में कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ता रहा।

चारों पैकेज में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जो इस परियोजना के विशाल पैमाने को दर्शाता है। गंगा एक्सप्रेसवे केवल यातायात सुविधा नहीं देगा, बल्कि इसे एक विशिष्ट आर्थिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसके साथ जुड़े इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देंगे। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी हिस्सों से जोड़ते हुए यात्रा समय को काफी कम करेगा। साथ ही, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी, उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kanwar Yatra 2026:डीजे की धमक पर सख्ती, 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़; शिवभक्तों के लिए जारी हुई गाइडलाइन – Administration Issues Strict Guidelines For Kanwar Yatra Height Cap And Enhanced Security

Jumanji Open World:जारी हुआ ‘जुमानजी ओपन वर्ल्ड’ का ट्रेलर, तीसरी किस्त के लिए लौटे ड्वेन जॉनसन और कैरेन गिलन – Jumanji Open World Trailer Out Dwayne Johnson And Karen Gillan Return For Third Movie

‘बेकार और बेरोजगार’, कंगना रनौत ने सीजेपी के प्रवक्ता पर बोला हमला; कहा- कॉकरोच जैसा बर्ताव करते हो – Kangana Ranaut Says Useless And Unemployed To Cjp Spokesperson Saurav Das

Cwg 2026 Medal Tally:भारत के खाते में अब तक 12 पदक, किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा मेडल? यहां देखें पूरी लिस्ट – Commonwealth Games 2026 Medal Tally: India’s Medal Winners List And Updated Standings

‘आंदोलन की आड़ में साजिश’:दास-उमर खालिद की तस्वीर साझा कर Cjp पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री, कही ये बड़ी बात – Rajeev Chandrasekhar Warns Students Against Anti National Elements In Protests

Fomo, Delulu और Clocked It :नीट पेपर लीक पर बहस के बीच सांसद बोल रहे Gen Z की भाषा, किस नेता ने क्या कहा? – Neet Paper Leak Debate: Why Were Mps Speaking Gen Z Slang? Who Said What In Parliament?

Leave a Comment