लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Prostate Cancer:नेतन्याहू समेत कई बड़े नेता हो चुके हैं प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, क्यों होती है ये बीमारी? – Israeli Pm Benjamin Netanyahu Prostate Cancer Joe Biden And David Cameron Also Suffered Know Its Causes

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कैंसर के मामले वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला। कैंसर के शुरुआती चरण का उनका इलाज भी सफलतापूर्वक हो चुका है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार नियमित जांच के दौरान उनके शरीर में एक छोटा सा ट्यूमर पाया गया था जिसके बाद जांच में कैंसर का निदान हुआ था।

इजराइली प्रधानमंत्री ने बताया कि साल 2024 में उन्होंने बढ़े हुए बिनाइन प्रोस्टेट के लिए सर्जरी करवाई थी और तब से वे नियमित मेडिकल निगरानी में हैं। हाल ही में हुए चेकअप के दौरान ही ट्यूमर का पता चला था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अभी ठीक है। नेतान्याहू का शुरुआती चरण के प्रोस्टेट कैंसर के लिए रेडिएशन थेरेपी से इलाज किया गया। हालांकि न तो मेडिकल रिपोर्ट में और न ही नेतान्याहू ने इसको लेकर कोई जानकारी दी है कि यह इलाज कब हुआ था?

अब लोगों के मन में सवाल ये है कि आखिर प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता क्यों जा रहा है और इससे सुरक्षित कैसे रह सकते हैं?




Israeli PM benjamin netanyahu prostate cancer Joe Biden and david cameron also suffered know its causes

कैंसर पर क्या बोले नेतन्याहू?
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


पहले भी कई नेताओं को हो चुका है ये कैंसर

गौरतलब है कि बेंजामिन नेतन्याहू से पहले भी कई बड़े नेता प्रोस्टेट कैंसर का शिकार रह चुके हैं। 

 

  • 24 नवंबर 2025 को अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि यूके के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन प्रोस्टेट कैंसर का शिकार हो गए हैं। उन्होंने प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (पीएसए) टेस्ट करवाया था। इस रिपोर्ट में उन्हें प्रोस्टेट कैंसर के बारे में जानकारी मिली, बाद में उनकी बायोप्सी हुई जिससे कैंसर का पता चला।

 

  • इससे पहले 19 मई 2025 को प्रकाशित रिपोर्ट में हमने जानकारी दी थी कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन भी कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें मूत्र संबंधी दिक्कतें हो रही थीं जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच के दौरान प्रोस्टेट कैंसर का निदान किया था। रिपोर्ट में पता चला था कि कैंसर कोशिकाएं हड्डियों तक फैल गई थीं। बाइडेन के कैंसर को लेकर फिलहाल कोई ताजा जानकारी सामने नहीं आई है।

अब सवाल ये है कि प्रोस्टेट कैंसर का खतरा क्यों बढ़ता जा रहा है?


Israeli PM benjamin netanyahu prostate cancer Joe Biden and david cameron also suffered know its causes

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
– फोटो : Amarujala.com/AI


पहले इस कैंसर के बारे में जान लीजिए

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि में विकसित होता है। प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि होती है जो मूत्राशय के नीचे होती है और वीर्य बनाने में मदद करती है। 

 

  • बढ़ती उम्र के साथ इस कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता है। 
  • कई मामलों में यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए शुरुआती चरण में इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है। 
  • कैंसर का अगर समय पर पता न चल पाए तो ये फैलकर हड्डियों, लिम्फ नोड्स और शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये कैंसर रहा हो, उनमें जोखिम और बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा, धूम्रपान, शारीरिक रूप से कम मेहनत करना और हाई-फैट डाइट भी इसके खतरे को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। 


Israeli PM benjamin netanyahu prostate cancer Joe Biden and david cameron also suffered know its causes

प्रोस्टेट कैंसर और इसके जोखिम
– फोटो : Adobe stock photos


प्रोस्टेट कैंसर की पहचान क्या है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता कि प्रोस्टेट कैंसर तब होता है जब प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाओं के डीएनए में बदलाव होने लगते हैं। यही बदलाव कोशिकाओं को असामान्य रूप से तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं। ये कोशिकाएं धीरे-धीरे ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यही ट्यूमर बाद में शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है।

 

  • प्रोस्टेट कैंसर को लेकर सबसे बड़ी समस्या ये है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण अक्सर बहुत स्पष्ट नहीं होते। जब बीमारी का पता चलता है कि तब तक कैंसर काफी बढ़ चुका होता है।
  • पेशाब करने में दिक्कत, बार-बार पेशाब आना, पेशाब का फ्लो कमजोर हो या पेशाब करते समय जलन या दर्द हो तो सावधान हो जाना चाहिए।
  • कुछ मरीजों में पेशाब या वीर्य में खून आ सकता है। 
  • कमर, कूल्हों या हड्डियों में लगातार दर्द भी संकेत हो सकता है। 
  • अचानक वजन कम होना, थकान और कमजोरी भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं।


Israeli PM benjamin netanyahu prostate cancer Joe Biden and david cameron also suffered know its causes

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?
– फोटो : Adobe stock photos


 प्रोस्टेट कैंसर से बचाव कैसे करें?

प्रोस्टेट कैंसर को पूरी तरह रोकना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन कुछ आदतों से आप इसके खतरे को काफी कम कर सकते हैं। 

 

  • डॉक्टर आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन टेस्ट (पीएसए) की सलाह देते हैं ताकि शुरुआती चरणों में इसका पता चल पाए। 
  • इस कैंसर से बचने के लिए संतुलित आहार लें जिसमें हरी सब्जियां, टमाटर, फल, साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर चीजें हों। 
  • टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पाया गया है।
  • रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा फैट वाली चीजें सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं।
  • नियमित व्यायाम, वजन को कंट्रोल करना भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। मोटापा कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है। 

————

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीट का समीकरण:2022 और 2024 में सहयोगी बदलकर भी जीता रालोद, कैसा है मीरापुर सीट का चुनावी इतिहास? – Up Election 2027 Muzaffarnagar Meerapur Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

15 August Railway Timing:ढाई घंटे बंद रहेगा दिल्ली-शाहदरा ट्रैक, कई के रूट बदले-कई चलेंगी लेट; देखें शेड्यूल – Delhi-shahdara Railway Track To Remain Closed For 2-5 Hours On Independence Day 20 Trains Affected

12 साल की शादी पर भारी पांच महीने का प्यार:बीवी की बेवफाई और प्रेमी की धमकी से टूटा पति, खुद को दी खौफनाक मौत – Husband Hangs Himself Driven To Despair By His Wife And Her Lover In Faridabad

‘पंजाब की शांति बिगाड़ना चाहते हैं कुछ ताकतें’:हमले के बाद गरजे सुखबीर सिंह बादल, बोले- ऐसा नहीं होने दूंगा – Sukhbir Singh Badal Nanded Kirpan Attack Punjab Peace Statement

Railway:ट्रेनों को सुपरफास्ट बताकर यात्रियों से वसूले 168 करोड़, इस रिपोर्ट में सफाई व्यवस्था भी कटघरे में – Cag-report-railways-superfast-surcharge-trains-cleanliness-irregularities

Football:टाटा स्टील का चौंकाने वाला फैसला, Jfspl की 100% हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स को 100 रुपये में बेचेगी – Tata Steel To Sell Jamshedpur Football And Sporting To Churchill Club For Rs 100 Know Details

Leave a Comment