लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tiger Shroff ने दुबई में खरीदी प्राइम वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी, लग्जरी अपार्टमेंट में किया करोड़ों का निवेश

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड में फिल्मी सितारे सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी चर्चा में बने रहते है. भारत के अलावा भी दुबई जैसे देशों में कई कलाकार प्रॉपर्टी में निवेश करते है, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े नाम शामिल है. इसी बीच इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में दुबई के रियल स्टेट में पैसा लगाया है और एक शानदार प्रॉपर्टी खरीदी है. 

वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी में टाइगर का निवेश

टाइगर श्रॉफ ने दुबई के ‘ब्रीज बाय डेन्यूब’ प्रोजेक्ट में वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्रोजेक्ट का एक प्रीमियम वॉटरफ्रंट रेजिडेंशियल टावर है, जहां विश्व के कई बड़ी हस्तियों ने निवेश किया है. ये टावर दुबई के मैरीटाइम सिटी में है, जिसमें पूरी तरह फर्निश्ड अपार्टमेंट और 40 से ज्यादा सुविधाएं मिलती है. साथ ही ये दुबई के कई बड़े लैंडमार्क्स के पास है, जिससे इसकी खासियत और बढ़ जाती है.

दुबई बना टाइगर का दूसरा घर 

टाइगर ने इस प्रॉपर्टी के बारे में बताते हुए कहा कि ‘दुबई हमेशा से अपनी लाइफस्टाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रोथ के लिए जाना जाता है, जिसने मुझे बहुत प्रभावित किया है. जब मैं इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहा था तो ब्रीज बाय डेन्यूब ही मुझे सबसे अच्छा लगा. इसकी कीमत लगातार बढ़ते ही जा रही है इसीलिए दुबई में एक अपार्टमेंट खरीदने का ये मेरे लिए अच्छा मौका था. अब मैं दुबई को अपना दूसरा घर कह सकता हूं.’

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 OTT Release Date: ‘द केरल स्टोरी 2’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें ऑनलाइन कहां देख सकते हैं फिल्म

इंडिया में भी है 2 प्रॉपर्टी 

इंडिया में टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में एक 8 बीएचके का आलीशान अपार्टमेंट है, जो रुस्तमजी पैरामाउंट जैसे महंगे इलाके में है. इसके अलावा उनके पास पुणे में एक बंगला है, जिसकी कीमत करीब 7.5 करोड़ बताई जा रही है. 

टाइगर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 

बता दें, टाइगर आखिरी बार अपनी फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे, जो 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल टाइगर ‘वज्र’ फिल्म में नजर आएंगे, जो एक एक्शन फिल्म बताई जा रही है. इसके आलावा करण जौहर की फिल्म ‘लग जा गले’ में टाइगर, जाह्नवी कपूर के साथ दिखेंगे. 2026 में इस फिल्म की रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें: KING की रिलीज डेट कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे शाहरुख खान



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhooth Bangla Final BO: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’, जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन, प्रणित मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

Anjali Kulthe: जानिए कौन हैं 26/11 हमले की हीरो नर्स अंजलि कुलथे, ‘भारत भाग्य विधाता’ में यही रोल निभा रही हैं कंगना रनौत

Salman Khan Vs Shah Rukh Khan: अब बड़े पर्दे पर कब दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? दांव पर लगे है 700 करोड़

‘डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा…’, रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात

सायनी घोष से पहले TMC की ये पूर्व मुस्लिम सांसद रही थी सुर्खियों में, मांग में सिंदूर भर लूटी लाइमलाइट, शादीशुदा जिंदगी में मचा था बवाल

Leave a Comment