लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ईरान की जीत, हमारी जान से भी ज्यादा कीमती’, सीजफायर बढ़ने के बाद बोले ईरानी राष्ट्रपति, अराघची ने क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर आगे बढ़ने के बावजूद दोनों पक्षों की तरफ से लगातार तीखी बयानबाजी जारी है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ईरानी शासन के अधिकारियों का कहना है कि ईरान पहले से कहीं अधिक एकजुट और ताकतवर हुआ है. 

ईरानी पहले से कहीं ज्यादा एकजुट- अराघची 
ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इजरायली आतंकवादियों द्वारा की गई हत्याओं की नाकामी इस बात में दिखती है कि ईरान के सरकारी संस्थान कैसे एकता, मकसद और अनुशासन के साथ काम कर रहे हैं. युद्ध का मैदान और डिप्लोमेसी एक ही युद्ध में पूरी तरह से तालमेल वाले मोर्चे हैं. उन्होंने इजरायल को ललकारते हुए आगे कहा कि ईरानी पहले से कहीं ज्यादा एकजुट हैं.

ईरान की जीत, हमारी जान से भी ज्यादा कीमती-पेजेशकियन 
इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान में कोई रेडिकल या मॉडरेट नहीं है. हम सब ईरानी और क्रांतिकारी हैं और देश और सरकार में मजबूत एकता है. उन्होंने अमेरिका और इजरायल दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम क्रांति करते हुए सुप्रीम लीडर की पूरी बात मानकर हमलावर क्रिमिनल को उसके किए पर पछतावा करवा देंगे. उन्होंने आगे कहा कि एक भगवान, एक देश, एक लीडर और एक रास्ता, जो हमारे प्यारे ईरान की जीत का रास्ता है, वो जान से भी ज़्यादा कीमती है.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिलहाल स्थगित है, क्योंकि दोनों पक्ष एक स्थायी समाधान मिलने तक अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. पाकिस्तान की मध्यस्थता में हुई वार्ता के पहला दौर में कोई हल नहीं निकल सका, जिसके बाद दूसरे दौर की वार्ता की उम्मीद जताई जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ये इस सप्ताह के अंत तक संभव हो सकता है.

ये भी पढ़ें 

Donald Trump On India: पहले कहा ‘नरक’, अब भारत को महान देश बताने लगे ट्रंप, पीएम मोदी को लेकर भी किया कमेंट, जानें इंडिया ने क्या कहा?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या शांति समझौते का अंतिम मसौदा हो चुका है तैयार? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दिया ईरान-अमेरिका डील पर बड़ा बयान

‘समझौते के करीब ईरान और US’…, तेहरान के विदेश मंत्री के पोस्ट को ट्रंप ने किया शेयर, पीस डील को लेकर बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

Leave a Comment