लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US Iran War: होर्मुज में माइंस बिछाने वाली सभी बोट्स को देखते ही तबाह करें – ट्रंप का आदेश, क्या जंग फिर भड़केगी ?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की संभावित वार्ता पर जारी सस्पेंस और Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा आदेश दिया है. उन्होंने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया है कि अगर कोई नाव (बोट) होर्मुज के जलक्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करती है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए. ट्रंप ने कहा कि अभी होर्मुज पर पूरी तरह से अमेरिका का कब्जा है और यह नाकेबंदी अभी जारी रहेगी. 

होर्मुज पर ट्रंप का नया आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति का ये आदेश ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ सकता है.

दूसरी तरफ पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को अमेरिकी उप राजदूत Natalie Baker से मुलाकात कर इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर को लेकर चल रहे राजनयिक प्रयासों पर चर्चा की, यह बैठक ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों को जल्द बातचीत की मेज पर लाने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज की गई हैं.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में नाकेबंदी के बीच भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

यूएस के तेज कूटनीतिक प्रयास

पाकिस्तान गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात की समीक्षा की और प्रस्तावित शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के विकल्पों पर विस्तार से विचार किया. बैठक के दौरान नकवी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सीजफायर बढ़ाने की पहल का स्वागत करते हुए इसे तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया.

उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान की ओर से भी इसी तरह की रचनात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिए कूटनीतिक संवाद जारी रखने पर जोर दिया. नकवी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख Asim Munir शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं. वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच इस सप्ताह यह उनकी दूसरी बैठक थी, जबकि इस्लामाबाद में संभावित बातचीत के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बस इतना ही कहूंगा कि…’, भारत पर ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणी, अब आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नकाब लगाकर हमला, मोटरबोट से किया पीछा… कैसे होर्मुज में भारतीय जहाज को ईरान ने पकड़ा, देखें Video

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन पर UN ने जताई चिंता, कहा- हिंदू, ईसाइयों को…

Explained: ईरान को कैसे मिली ड्रोन-मिसाइल टेक्नोलॉजी? 4 दशक पहले इराक से शिकस्त से लिया सबक, अमेरिका का बड़ा हाथ

भीखमंगे पाकिस्तान के और खराब हुए हालात, रेलवे चलाने के भी नहीं पैसे, भगवान भरोसे पैसेंजर्स की सुरक्षा

‘बस इतना ही कहूंगा कि…’, भारत पर ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणी, अब आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन

‘ईरान खाली करें इंडियन’, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, ट्रंप की धमकी से बिगड़ रहे मिडिल ईस्ट के हालात

Leave a Comment