लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाब के स्कूलों में बम का खौफ:लुधियाना और बठिंडा में धमकी भरे मेल आए, रेलवे ट्रैक और स्टेशन पर भी हाई अलर्ट – Bomb Scare In Punjab Schools: Threatening Emails Received In Ludhiana And Bathinda

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महानगर के पुलिस प्रशासन में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गई जब उन्हें एक साथ सूचना मिली कि लुधियाना के तीन से चार स्कूलों में बम रखा गया है और स्कूलों के साथ साथ रेलवे ट्रैक भी उड़ाया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह कहा कि आने वाले चौबीस घंटे में यह धमाके किए जाएंगे। आनन फानन में पुलिस प्रशासन की टीमें जिन स्कूलों को धमकी मिली थी वहां पहुंची।

हालांकि उक्त मेल स्कूल प्रशासन की आधिकारिक मेल पर आई थी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से तुरंत स्कूल में छुट्टी कर दी। कमिश्नरेट पुलिस ने तीनों चारों स्कूलों में पुलिस पार्टियां भेजी ताकि चेकिंग करवाई जा सके। इसके अलावा जीआरपी को भी सूचना दे दी गई है कि वह अपने अधीन आने वाले रेलवे ट्रैक पूरी तरह से चेक करे। ताकि कोई अनहोनी न हो।

जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह सबसे पहली मेल शेरपुर स्थित सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल में आई। स्कूल की आधिकारिक मेल पर मेल आई कि 23 से चौबीस तारीख के बीच में स्कूल के अंदर ब्लास्ट होगा। इसके अलावा उसने मेल में बाकी के तीन स्कूलों के नाम भी दिए है और रेलवे ट्रैक के बारे में भी जानकारी दी है कि जहां धमाका करने की धमकी दी है।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद स्कूल में आनन फानन में छुट्टी कर दी गई और बच्चों के परिवार वालों को सूचना भेज दी कि वह जल्द से जल्द बच्चों को ले जाए। स्कूल में भगदड़ मच गई कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि स्कूल की तरफ से एक दम से छुट्टी कर दी गई। इसी दौरान पुलिस की टीम भी वहां आ गई तो लोगों को पता चला कि स्कूल में बम रखे जाने की धमकी है। बम स्कवायड की टीमों के साथ साथ पुलिस टीम पहुंची।

स्कूल का कोना कोना छान मारा गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा पुलिस की टीमें बाकी के तीन स्कूलों में भी चेकिंग करने में लगी है और सिप्रंग डेल पब्लिक स्कूल और उसके आस-पास का एरिया भी जांचा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी के बाद चेकिंग की गई थी। मगर कुछ नहीं मिला है। बाकी चेक किया जा रहा है कि मेल कहां से आई थी और मेल भेजने वाला कौन है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uk Board: बाइक स्पेयर पार्ट की दुकान पर काम करते हैं पिता, बेटे ने खामोशी से की मेहनत, नतीजों में दिखाया दम – Uk Board Result Class 12 Merit List Second Topper Uttarakhand Aryan Success Story

Up Board Scrutiny 2026:यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू, जानें कितना लगेगा शुल्क – Up Board Scrutiny 2026 Begins: Apply For Class 10 And 12 Rechecking, Check Fees Details

‘खलनायक रिटर्न्स’ के लॉन्च पर भावुक हुईं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, बोलीं- ‘यह किरदार कोई नहीं कर सकता था’ – Maanayata Dutt Emotional At Sanjay Dutt Khalnayak Returns Movie Announcement Event

‘स्लैपगेट’ विवाद फिर गरमाया:ipl के बीच श्रीसंत ने हरभजन से क्यों तोड़े रिश्ते? इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक किया – Ipl Slapgate Row Rekindled: Sreesanth Cuts Ties With Harbhajan Singh, Makes Serious Allegations

धर्मसंकट में फंसी ‘आप’:केजरीवाल के अति नजदीकियों को तोड़ भाजपा ने लगाया बड़ा दांव, अब पंजाब में खेला होगा – Punjab Political Equation After Aap Rajyasabha Mp Joins Bjp Raghav Chadha Sandeep Pathak Punjab Election 2027

केजरी’वॉल’ में दरार:अब सत्ता और संगठन बचाने की दोहरी चुनौती, नेतृत्व और रणनीति पर सवाल; किलेबंदी की परीक्षा – Aap Crisis News: Reports Of 7 Rajya Sabha Mps Joining Bjp Raise Questions On Leadership Strategy

Leave a Comment