लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने कहा ‘SIR’, कभी कही थी चप्पल मारने की बात, जानिए क्यों

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिषेक शर्मा ने मंगलवार को खेले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद उनके गुरु और मेंटॉर युवराज सिंह ने उन्हें ‘Sir’ कहकर उनकी तारीफ की. करीब 2 साल पहले युवराज सिंह ने मजाक में उन्हें चप्पल मारने की बात कही थी. दरअसल 28 मार्च, 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह 63 रन बनाकर खेल रहे थे और हवाई शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए थे. अब उनके बल्ले से शतक देख युवराज ने उनकी तारीफ में एक पोस्ट किया.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई, हेड 37 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन (25) और हेनरिक क्लासेन (37 नाबाद) ने अभिषेक का साथ दिया. अभिषेक ने 68 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 10 चौके लगाए.

युवराज सिंह ने क्या कहा

अभिषेक शर्मा के शतक पर युवराज सिंह ने तारीफ में एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “बल्ले को अपना काम करने दो! हर दिन के साथ आप और बेहतर होते जा रहे हो. सर अभिषेक शर्मा आपने बहुत अच्छा खेला. इसी प्रोसेस से आगे बढ़ते रहो.” 

युवराज को क्रेडिट दिया जाता है कि उन्होंने अभिषेक शर्मा के खेल को निखारा. अभिषेक युवराज को गुरु मानते हैं. पूर्व क्रिकेटर अभिषेक के आलावा शुभमन गिल और गुरकीरत मान को भी ट्रेन कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अगर हम रन-आउट और कैच का मौका भुनाते, तो…’, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने हार के बाद दे दिया बड़ा बयान

47 गेंदों में ठोका शतक

अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो उनका 9वां टी20 शतक है. वह इस फॉर्मेट में संयुक्त रूप से भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके आलावा विराट कोहली ने भी 9 टी20 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने 135 रन ठोककर की विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 1 या 2 नहीं इतनी रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवरों में 195 रन ही बना पाई और हैदराबाद ने 47 रनों से मुकाबला जीत लिया. अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अभिषेक ने 135 रन बनाए, जो उनकी आईपीएल में दूसरी शतकीय पारी है. 2018 से आईपीएल में खेल रहे अभिषेक ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल शतक (141) लगाया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘अगर हम रन-आउट और कैच का मौका भुनाते, तो…’, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने हार के बाद दे दिया बड़ा बयान

MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया

IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें कौन-कौन है प्लेऑफ का दावेदार

IPL Orange and Purple Cap: अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?

Who Is Dilshan Madushanka: कौन हैं दिल्ली के खिलाफ IPL में डेब्यू करने वाले दिलशान मदुशंका? तूफानी रफ्तार से बरपाया कहर

आईपीएल में उधार का नियम दूसरी टीम से लाए जा सकते हैं खिलाड़ी, क्या है IPL लोन सिस्टम?

Leave a Comment