ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक नई सीरीज ने हलचल मचा दी है, जिसका नाम मटका किंग है. रिलीज होते ही इस शो को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी इसे लेकर उत्साहित हैं. इस सीरीज को लेकर आमिर खान, विक्की कौशल और करण जौहर जैसे बड़े कलाकार भी खुलकर अपनी राय दे रहे हैं, जिसने लोगों का भी ध्यान खींच लिया है.
कई कलाकारों ने की जमकर तारीफ
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा कि ‘मेरी अगली वॉचलिस्ट में अब ये शामिल है… मेरे पसंदीदा डायरेक्टर की फिल्म! देखने का बेसब्री से इंतजार है… मटका किंग…’ साथ ही उन्होंने टीम के लोगों को भी टैग किया.

वहीं आमिर खान ने भी अपनी स्टोरी में लिखा, ‘नागराज, सिड, विजय और ‘मटका किंग’ की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. रतन खत्री का किरदार ऐसा है, जिसे मैं खुद निभाना पसंद करता. मुझे यकीन है विजय ने इसमें शानदार काम किया होगा. ‘एक दिन’ की रिलीज के बाद मैं इसे जरूर देखूंगा. इसके बारे में सिर्फ अच्छी बातें ही सुनने को मिल रही हैं. एक बार फिर बधाई.’

इसके बाद कारण जोहर ने भी लिखा कि ‘क्या शानदार शो है! एकदम परफेक्ट बिंज वॉच! #मटका किंग की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई… इसे मिस करना नामुमकिन है!’

सीरीज की स्टारकास्ट और टीम
बता दें कि मटका किंग को नागराज मंजुले ने बनाया, लिखा और डायरेक्ट किया है. वहीं इसे अभय कोरणे ने लिखा है. इस सीरीज में विजय वर्मा, कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कई और दमदार एक्टर्स भी इस कहानी को मजबूत बनाते हैं. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है और भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में दर्शक इसे देख सकते हैं. लगातार मिल रही तारीफों से साफ है कि ये शो आने वाले समय में और भी ज्यादा चर्चा में रहने वाला है.

