
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करते समय इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन कर लिया जाए, तो जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है. वहीं, जब इसमें बताये गए नियमों को आप नजरअंदाज करते हैं, तो जीवन में परेशानियों का आना भी बढ़ सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में बुधवार के दिन को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. इस दिन को हमेशा से बुद्धि, बिजनेस और कम्युनिकेशन का भी प्रतीक माना जाता है. अगर आप इस दिन कुछ छोटे बदलाव कर लेते हैं, तो ये आपके बिजनेस और इनकम पर काफी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं. अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं, तो आपको बुधवार के दिन इन उपायों को जरूर अपनाना चाहिए.
हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बुधवार का संबंध हरे रंग से होता है. यह एक ऐसा रंग है जिसे तरक्की, बैलेंस और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन आपको अपने ऑफिस या फिर दुकान में हरे रंग की किसी चीज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ये चीजें कुछ भी हो सकती हैं जैसे कि, हरा पौधा, हरे रंग की फाइल्स या फिर हरे रंग का कपड़ा पहनना. इस रंग के इस्तेमाल से माहौल पॉजिटिव बनने लगता है और आपको कामों में भी ग्रोथ के मौके मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
वर्कप्लेस को रखें साफ और सुलझा हुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार एक साफ-सुथरे और सुलझे हुए जगह पर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बेहतर तरीके से होता है. यह एक बड़ी वजह है कि बुधवार के दिन आपको अपने वर्कप्लेस को अच्छी तरह से साफ-सुथरा करना चाहिए और साथ ही अगर चीजें बिखरी हुई हैं, तो उन्हें एक सही जगह पर भी रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका मन शांत रहेगा और आपके फैसले लेने की कैपेसिटी भी बेहतर हो जाएगी. यह आपके बिजनेस के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
भगवान गणेश की पूजा करें
बुधवार का जो दिन होता है वह भगवान गणेश को डेडिकेटेड होता है. इन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि का देवता माना जाता है. अगर आप इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं, तो आपके कामों में आने वाली रुकावटें दूर होने लग जाती हैं. आप अगर चाहें तो अपने ऑफिस या फिर दुकान में भगवान गणेश की एक छोटी सी मूर्ति भी रख सकते हैं और हर सुबह इसकी पूजा भी कर सकते हैं. जब आप हर दिन ऐसा करेंगे तो आपके लिए सफलता के सारे दरवाजे अपने आप खुलने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका
The post बुधवार को करें ये 3 छोटे बदलाव, बिजनेस में आएगी तेजी और बढ़ेगी आपकी इनकम appeared first on Prabhat Khabar.

