लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

MI Vs RR 2026 Highlights: तिलक का तूफानी शतक, जीटी को 99 रनों से रौंदकर एमआई ने तोड़ा हार का सिलसिला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हार के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया है. इस टीम ने सीजन के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 99 रन से शानदार जीत दर्ज की.

इस सीजन शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. दूसरी ओर, आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद एमआई ने आखिरकार इस हार के सिलसिले को तोड़ दिया है. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए. इस टीम को महज 10 के स्कोर पर डेब्यूटेंट दानिश मालेवर (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा. इसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही. आलम ये रहा कि महज 44 के स्कोर तक एमआई अपने 3 विकेट खो चुकी थी.

इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ 40 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को संभाला. टीम ने 96 रन बना लिए थे  इस स्कोर पर एमआई को नमन धीर के रूप में चौथा झटका लगा. नमन 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

यहां से तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की. पांड्या के बल्ले से 15 रन आए, जबकि तिलक ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इसके जवाब में जीटी 15.5 ओवरों में महज 100 रन पर सिमट गई. पारी की पहली ही गेंद पर यह टीम साई सुदर्शन (0) का विकेट गंवा चुकी थी. अगले ओवर में उसे जोस बटलर (5) के रूप में दूसरा झटका लगा.

यह भी पढ़ें: बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन 

यहां से वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 गेंदों में 35 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई. वाशिंगटन 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन की पारी खेली.

एमआई की तरफ से ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में उतरे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट निकाले. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी.

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL में लिख डाला नया इतिहास

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment