लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कबड्डी प्लेयर से की शादी, कैंसर से गई जान, बेहद दर्दनाक है CID के एसीपी प्रद्युमन की लव स्टोरी!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कुछ तो गड़बड़ है दया…! ये डायलॉग सुनते ही दिलों-दिमाग पर एक व्यक्ति की तस्वीर छप जाती है और वो हैं CID फेम ACP प्रद्युमन. हम बात कर रहे हैं शिवाजी साटम की. वैसे तो शिवाजी साटम ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान CID के ACP प्रद्युमन के रोल से मिली. शिवाजी सतम 21 अप्रैल को अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. आइए इस मौके पर उनकी लव लाइफ पर एक नजर डालते हैं.

बहुत अलग है शिवाजी साटम की लव स्टोरी
टीवी पर सख्त सीआईडी ऑफिसर दिखने वाले शिवाजी साटम असल में बेहद नर्मदिल इंसान हैं. उनकी लव स्टोरी बेहद दर्दनाक हैं. शिवाजी साटम को गुजरे 26 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी वो उन्हें बेहद याद करते हैं. शिवाजी की लव स्टोरी बहुत अलग है. उनकी जोड़ी देखकर लोग अक्सर यही सोचते थे कि उनकी लव मैरिज हुई होगी, लेकिन असल में यह एक अरेंज मैरिज थी, जो उनके पिता ने तय की थी. शिवाजी की पत्नी 70 के दशक के हिसाब से काफी आगे की सोच रखने वाली महिला थीं. 

कबड्डी प्लेयर से की शादी, कैंसर से गई जान, बेहद दर्दनाक है CID के एसीपी प्रद्युमन की लव स्टोरी!

ये भी पढ़ें:- गले में तुलसी माला और माथे पर बिंदी, एयरपोर्ट पर पति Virat Kohli संग स्पॉट हुईं Anushka Sharma, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल

कबड्डी टीम की कैप्टन थीं अरुणा साटम
शिवाजी साटम की पत्नी का नाम अरुणा साटम था. वो महाराष्ट्र के कबड्डी टीम की कैप्टन थीं. वो अपनी लाइफ में बहुत कुछ करना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. दरअसल, साल 2000 में अरुणा साटम का कैंसर के चलते निधन हो गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक इंटरव्यू में पत्नी अरुणा साटम के बारे में बात करते हुए शिवाजी ने कहा था, ‘वो महाराष्ट्र के कबड्डी टीम की कैप्टन थी. उसे छत्रपति शिवाजी अवॉर्ड मिल चुका था. वो मैनेजर भी रही, कोच भी रही. वो अपनी लाइफ में सबकुछ करती थी. लंबा ना सही 24 साल का तो साथ रहा ही हमारा. अरुणा का कैंसर ने निधन हो गया था.’

नाना पाटेकर और अरुणा ईरानी ने संभाला
शिवाजी ने बताया था कि उनकी पत्नी का इलाज 7 साल तक चला. उस कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान घर-परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत के सितारों ने भी उनका साथ दिया. शिवाजी ने कहा था, ‘बहुत मुश्किल वक्त था, लेकिन मुझे लगता है कि सब से जूझने की आपके अंदर अचानक ही हिम्मत आ जाती है. मुझे आज भी याद है अरुणा के निधन के बाद मुझे नाना पाटेकर और अरुणा ईरानी ने संभाला था. मैंने अकेले अपने दोनों बेटे (अभिजीत और अनिरुद्ध) की परवरिश की.’

कबड्डी प्लेयर से की शादी, कैंसर से गई जान, बेहद दर्दनाक है CID के एसीपी प्रद्युमन की लव स्टोरी!

ये भी पढ़ें:- आखिर कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ को क्यों रखना पड़ रहा है उपवास, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

इन फिल्म में नजर आए शिवाजी साटम
बता दें कि शिवाजी ने अपने लंबे करियर में ‘नायक’, ‘वास्तव’, ‘गुलाम-ए-मुस्तफा’, ‘चाइना गेट’, ‘यशवंत’, ‘जिस देश में गंगा रहता है’, ‘हू तू तू’ और ‘सूर्यवंशम’ जैसी फिल्मों में काम किया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका, जानें कौन हैं खुशी हजारे?

800 करोड़ की हवेली और अरबों की दौलत…कितने रईस हैं सैफ अली खान, जानें कहां-कहां है प्रॉपर्टी?

‘सर 30 हजार दे दो…’ दिग्गज एक्टर ने पैसे देकर खरीदा था ये बड़ा अवॉर्ड, फिर जिंदगी भर रहा मलाल

Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’, जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन

‘बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं’, अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी

‘भाईजान को रोते हुए नहीं देख सकते’, करीबी दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान, नहीं रोक पाए आंसू

Leave a Comment