लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

GT vs MI: आज गुजरात और मुंबई का मैच, किसकी होगी जीत? मुकाबले से पहले यहां मिलेगा जवाब 

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आज सोमवार (20 अप्रैल) को IPL 2026 का 30वां लीग मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले के जरिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई वाली सीजन की दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी. दूसरी तरफ, गुजरात चौथी जीत अपने नाम करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है. 

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड 

गुजरात और मुंबई के बीच अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में गुजरात ने बढ़त हासिल करते हुए 5 में जीत दर्ज की है. मुंबई को 3 मैचों में जीत मिली है. इस रिकॉर्ड में तो गुजरात हावी नजर आ रही है. 

पिछले सीजन 2025 के आईपीएल में दोनों के बीच तीन मैच खेले गए थे. इन मैचों में गुजरात ने 2 बार और मुंबई ने 1 बार ही जीत अपने नाम खाते में डाली थी. 

मुकाबले में किसकी होगी जीत?

हेड टू हेड, पिछले सीजन के आंकड़े और मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात का पलड़ा भारी दिख रहा है. हमारा प्रिडिक्शन मीटर भी यही कहता है कि आज के मैच में गुजरात की जीत हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- ‘जीत के लिए पंजाब किंग्स को…’

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु। कॉनर एस्टरहुइजन.

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार.

 

यह भी पढ़ें: 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलने वाले प्रियांश आर्या ने मैच के बाद ये क्या कहा- ‘मैं छक्के मारने की प्रैक्टिस नहीं करता’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment