लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुंरधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Dhurandhar 2 Box office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. फिल्म की रिलीज को 32 दिन का वक्त हो चुका है और इसकी कमाई अभी भी जारी है. आदित्य धर की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ही अब ये इंडिया की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है, जिसका दुनियाभर में डंका बजा है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में डंका अभी भी बज रहा है. फिल्म 1742 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस 32 दिनों में ही कर चुकी है. इसने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया, जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन 1742 करोड़ है.  सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का 31 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,749.01 करोड़ हो गया था. फिल्म ने ओवरसीज में 419.70 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 1,110.47 करोड़ रहा. जबकि अभी 32वें दिन की कमाई भी जारी है. 

फिल्म ऑल टाइम बॉक्स ऑफिस
दंगल 2070 करोड़
बाहुबली 2 1788 करोड़
धुरंधर 2 1749 करोड़
पुष्पा 2 1742 करोड़

‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ को टक्कर दे पाएगी ‘धुरंधर 2’?

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ के ‘पुष्पा 2’ की कमाई को पीछे छोड़ते ही अब ये इंडियन सिनेमा की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन चुकी है. इसके बाद अब लोगों की नजर ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ पर टिक गई है. सैकनिल्क के अनुसार, राजामौली की फिल्म ने 1788 करोड़ का बिजनेस किया था और आमिर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का टोटल कलेक्शन 2070 करोड़ रहा.

‘धुरंधर 2’ के नाम दर्ज ये 6 रिकॉर्ड्स

गौरतलब है कि सैकनिल्क के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के नाम 6 बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. इसमें इंडिया में 1000 करोड़ का कलेक्शन करने समेत कई रिकॉर्ड शामिल है.

– इंडिया में सिंगल भाषा में 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म
– बिना चाइना रिलीज के हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म ऑल टाइम
– भारत का सबसे बड़ा ग्लोबल फिल्म ब्रांड बन चुकी है धुरंधर
– एकमात्र इंडियन फिल्म सीरीज, जिसके दो टाइटल 1000 करोड़ क्लब में शामिल हैं.
– बिना चाइना रिलीज के ओवरसीज की हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म
– पहली इंडियन सीरीज धुरंधर और धुरंधर 2, जिसने 3000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’?

बहरहाल, अगर ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो ये एक एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म ने महज एक महीने में ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर नया आयाम सेट कर दिया. इसमें रणवीर सिंह समेत सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार हैं.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment