लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हर Foreign ट्रिप से पहले टैक्स क्लियरेंस लेना होगा? सरकार ने वायरल दावे की खोली पोल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Viral Fact Check: सोशल मीडिया खबरों को जानने का अच्छा साधन है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी खबरें भी सोशल मीडिया के जरिए फैल जाती हैं जो सच नहीं होतीं. ऐसी ही एक खबर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी. जिसमें बताया जा रहा था कि अब भारतीय नागरिकों को विदेश यात्रा पर जाने से पहले इनकम टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट जमा करना होगा. अब सरकार ने खुद इस दावे की पोल खोल दी है.

केंद्र सरकार ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
हाल ही में PIB के फैक्ट चैक डिपार्टमेंट ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने एक वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘एक इंस्टाग्राम अकाउंट (casarthakahuja) के वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हर भारतीय नागरिक को विदेश जाने से पहले हर बार इनकम टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट (ITCC) लेना जरूरी है. ये दावा गलत (फेक) है’.

आगे उन्होंने सच्चाई बताते हुए लिखा, ‘सच्चाई ये है कि आयकर कानून की धारा 230 के तहत ये सर्टिफिकेट सभी के लिए जरूरी नहीं होता. ये केवल कुछ खास लोगों को, खास परिस्थितियों में ही लेना पड़ता है. ये नियम 2003 से ही ऐसा ही है और 2024 में हुए बदलावों के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है’. इस पोस्ट के जरिए PIB ने साफ कर दिया है कि ये पूरी तरह से फेक क्लेम है.

बता दें कि एक इनवेस्टमेंट बैंकर सार्थक अहूजा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने क्लेम किया था कि 1 अप्रैल से हर एक व्यक्ति को विदेश जाने से पहले इनकम टैक्स सर्टिफिकेट जमा करना होगा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग इससे चिंतित हो गए. जिसके बाद सरकार ने खुद सामने आकर इस पर अपना क्लैरिफिकेशन दिया.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment