लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्ट्रेस नहीं, पत्रकार बनना चाहती थीं Surekha Sikri, नसीरुद्दीन शाह संग क्या है रिश्ता?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हिंदी सिनेमा में कई एक्टर्स ऐसे आए, जिन्होंने अपने ग्लैमर से इतर अपनी कला के दम पर नाम कमाया है. इन्हीं में से एक है सुरेखा सीकरी. उन्होंने इंडस्ट्री में टीवी सीरियल्स और फिल्मों के जरिए एक खूंखार सास और प्यारी सी दादी के रूप में पहचान बनाई. सुरेखा ने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें पहचान टीवी शो ‘बालिका वधु’ की दादी सा बनकर मिली. 19 अप्रैल को सुरेखी की बर्थ एनिवर्सरी है. आइए उनके सफर पर एक नजर डालचे हैं.

पढ़ाई में अच्छी थीं सुरेखा सीकरी
सुरेखा सीकरी का जन्म 19 अप्रैल, 1945 को नई दिल्ली में हुआ था. वो बचपन से पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सुरेखा की बहन ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अब्राहम अलकाजी साहब के नाटक को देखा और वो उससे काफी प्रभावित हुईं. इसके बाद उन्होंने अपने लिए सुरेखा से नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का फॉर्म मंगवाया, हालांकि उन्होंने इस फॉर्म को भरा नहीं. बाद में सुरेखा ने ये फॉर्म खुद भरा और उनका नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उनका सिलेक्शन भी हो गया. 

ये भी पढ़ें:- Dhurandhar 2 BO Day 30: ‘भूत बंगला’ के काले साये से कांपी ‘धुरंधर 2’? जानें- 30वें दिन कितना रहा रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन

‘बालिका वधू’ से मिली पहचान
सुरेखा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन घर-घर में उन्हें टीवी शो ‘बालिका वधू’ में दादी सा यानी कल्याणी देवी के किरदार में पहचान मिली. इसके अलावा वो ‘एक था राजा एक थी रानी’ और ‘परदेस में है मेरा दिल’ जैसे सीरियल्स में भी दिखाई दी थीं. उन्हें 1988 में आई फिल्म ‘तमस’, 1995 में आई फिल्म ‘मम्मो’ और 2018 में आई ‘बधाई हो’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके अलावा वो ‘सरफरोश’, ‘नजर’, ‘तुमसा नहीं देखा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का भी हिस्सा रहीं.

ये भी पढ़ें:- Bhooth Bangla BO Day 1 Worldwide: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने खत्म किया ‘धुरंधर 2’ का राज, ओपनिंग डे पर दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

नसीरुद्दीन शाह से है सुरेखा सीकरी का गहरा रिश्ता
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सुरेखा सीकरी का दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ गहरा रिश्ता था. दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने दो बार शादी की थी. उनकी पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी. यह शादी लंबे समय तक नहीं चली. मनारा, सुरेखा सीकरी की सौतेली बहन हैं. पहली शादी से नसीरुद्दीन और मनारा की बेटी भी है, जिनका नाम हीबा शाह है. खबरों के अनुसार हीबा ‘बालिका वधु’ में कुछ समय के लिए दादीसा की भूमिका में भी नजर आ चुकी हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment