लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Parliament Session Live:संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, नहीं पास हो सका संविधान संशोधन विधेयक – Parliament Special Session 2026 Live Day After Women Reservation Bill Fails Delimitation Bill Pm Modi Speech

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:30 AM, 18-Apr-2026

हम महिला विरोधी नहीं है- खरगे

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन के सांसद महिला विरोधी नहीं हैं, बल्कि वे संविधान (131वां संशोधन) विधेयक और परिसीमन से जुड़े प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं।

संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार का उद्देश्य सत्ता हासिल कर भविष्य में परिसीमन कानून को साधारण बहुमत से बदलने का रास्ता बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस सांसद लोकसभा में इस विधेयक और परिसीमन बिल का विरोध कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि हम लंबे समय से एक-तिहाई महिला आरक्षण के पक्ष में रहे हैं। 2023 के संशोधन को हमने सर्वसम्मति से समर्थन दिया और पास किया। लेकिन उसके नाम पर सरकार ने एक और संशोधन लाकर उसमें परिसीमन का प्रावधान जोड़ दिया, जिससे दोनों मुद्दों को जोड़ दिया गया।

11:16 AM, 18-Apr-2026

दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी। साथ ही राज्यसभा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल, महिला आरक्षण और परिसीमन संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा से पास नहीं हो पाया।

11:07 AM, 18-Apr-2026

दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। आज विशेष सत्र का आखिरी दिन है। 

10:51 AM, 18-Apr-2026

लोकसभा में बिल पास न होने पर सियासत तेज, कांग्रेस बोली- सरकार की योजना फेल

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के लोकसभा में पारित न हो पाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने की सरकार की रणनीति विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही 2023 का महिला आरक्षण कानून सर्वसम्मति से पास कर चुके हैं। अब सरकार को तुरंत कदम उठाते हुए इसे 2029 के चुनाव से पहले लागू करना चाहिए। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने महिला आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से जोड़कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।

10:12 AM, 18-Apr-2026

Parliament Session LIVE: संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, नहीं पास हो सका संविधान संशोधन विधेयक

लोकसभा में शुक्रवार शाम महिला आरक्षण और परिसीमन संशोधन विधेयक पर मतदान हुआ था, जिसमें कुल 528 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इनमें 298 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में और 230 ने विरोध में मतदान किया। हालांकि, ओम बिरला ने स्पष्ट किया था कि यह विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका, जिसके चलते इसे पारित नहीं माना गया। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Last Man In Tower Review Manoj Bajpayee Wins Hearts In A Gripping Battle Of Home Relationships And Principles – Entertainment News: Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर:पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश – Setback For Pakistan As It Attempts To Conceal The Pojk Massacre By Shutting Down Communication Services.

वीरेंद्र सहवाग:राइज एंड फॉल 2 होस्ट करेंगे वीरू, प्रोमो में कंटेस्टेंट की फील्डिंग सेट करते दिखे क्रिकेटर – Virendra Sehwag To Host Rise And Fall Season 2 On Mx Player

बिहार:जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? – Bihar: Why Are Jp Three Disciples At The Center Of Discussion Politics Revolving Around Lalu Nitish Ram Vilas

‘सारा क्रेडिट तो तू ले गया’:drs पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल – Ishan Kishan And Vaibhav Sooryavanshi Share Playful Drs Banter After Duleep Trophy 2026-27 Win

नेपाल मांगेगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’:पीएम बालेन शाह को यूएन जाने की मिली कैबिनेट मंजूरी, जानें कितनों की हुई मौत – Nepal To Seek ‘climate Justice’: Pm Balen Shah Gets Cabinet Approval To Visit The Un; Find Out The Death Toll.

Leave a Comment