लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब मालामाल होगा पाकिस्तान! हाथ लगा ‘काला सोना’, एक्सपर्ट्स बोले- अब आने वाले है अच्छे दिन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Pakistan News: पाकिस्तान के हाथ लगा काला सोना अब उसे ‘मालामाल’ कर सकता है. पाकिस्तान को तेल और गैस प्रोडक्शन की दिशा में बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. पाकिस्तान ने अपने तेल के सबसे बड़े कुएं से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि बारागजाई X-01 कुएं से पाकिस्तान की विदेश में निर्भरता कम होगी. साथ ही अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से ताकत मिलेगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकता है. 

पाकिस्तान को हो सकता है इतना फायदा

अरब न्यूज में छपी खबर की मानें तो पाकिस्तान ने अपने इलाकों में गैस और तेल की खोज शुरू की है. बारागजाई X-01 से करीबन 329 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा का फायदा पाकिस्तान को हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो कुआंखैबर पख्तूनख्वा के कोहाट जिले के नशपा ब्लॉक यह बारागजाई X-01 कुआं है. यह हर दिन 15000 बैरल तेल और 45 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस का प्रोडक्शन कर रहा है. इसके अलावा करीबन 15 मीट्रिक टन LPG का प्रोडक्शन कर रहा है. आने वाले समय में इस प्रोडक्शन में बढ़ोतरी होगी. वर्तमान में फिलहाल 5,300 bpd तेल और 17mmscfd का प्रोडक्शन हो रहा है, जो आगे जाकर 25000 bpd तेल और 60 mmscfd तक पहुंच जाएगा. 

यह कुआं पाकिस्तान के कच्चे तेल उत्पादन में 10% योगदान देगा

पाकिस्तान की कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी ने कहा है कि बारागजाई X-01 पाकिस्तान के इतिहास का सबसे ज्यादा तेल प्रोडक्शन करने वाला कुआं बन रहा है. यह पाकिस्तान के कच्चे तेल उत्पादन में 10 प्रतिशत का योगदान देगा. कंपनी ने टेस्टिंग के बाद से यहां प्रोडक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रोजेक्ट से बड़ा लाभ होने की उम्मीद है. साथ ही डेली रेवेन्यू में 156 मिलियन डॉलर जबकि महीने में 4.7 अरब रुपए तक यह आंकड़े पहुंच जाएंगे. एनुअल रेवेन्यू करीबन 204.7 मिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. कंपनी ने 8 किमी पाइप लाइन बिछाने, गैस प्रोसेसिंग और कच्चे तेल भंडारण के लिए महत्वपूर्ण बदलाव का दावा किया है. 

यह भी पढ़ें: एक तरफ बातचीत और दूसरी तरफ होर्मुज पर नाकेबंदी, ईरान पर ‘थ्री-वे अटैक’ कर रहे ट्रंप, समझें US का पूरा गणित

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?

अमेरिका में क्यों 30 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार, ट्रंप करवाएंगे डिपोर्ट, जानें

US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP

Malaysia Social Media: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम

इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं…इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं

Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?

Leave a Comment