
लगातार सामने आ रही बुरी खबरों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है. पैट कमिंस आज यानी 17 अप्रैल कॉ SRH टीम के साथ जुड़ सकते हैं. कमिंस लगातार कमर की चोट से जूझते रहे हैं और अंतिम जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे. टीम के नियमित कप्तान कमिंस आज टीम से जुड़ सकते हैं.
तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किलों में घिरी हुई है. ब्रायडन कार्स और डेविड पेन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं. हालांकि प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने अपने-अपने आईपीएल डेब्यू में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन हैदराबाद की टीम के पेस अटैक में अनुभव की कमी साफ झलक रही है.
कब खेलेंगे पहला मैच?
अगर पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ जाते हैं, तो क्या वो आते ही पहला मैच खेल लेंगे. SRH का अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है, लेकिन कमिंस उसमें शायद ना खेल पाएं.
उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनका लक्ष्य फिलहाल 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरना है. इसका मतलब हैदराबाद को अभी 2 मैच और कमिंस के बिना खेलने पड़ सकते हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. उनके अंडर टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है.
यह भी पढ़ें: भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
कैसा है SRH का हाल?
सनराइजर्स हैदराबाद चाहे IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हो, लेकिन टीम के प्रदर्शन में अनिरंतरता साफ दिखी है. 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद हैदराबाद के 4 अंक हैं. अपने पिछले मुकाबले में SRH मैनेजमेंट ने बड़ा रिस्क लेते हुए प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन का आईपीएल डेब्यू करवाया था. यह एक्सपेरीमेंट कारगर भी रहा, क्योंकि दोनों युवाओं ने मिलकर राजस्थान की बैटिंग को तहस-नहस करते हुए कुल 8 विकेट झटके थे. अब हैदराबाद की टीम 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
यह भी पढ़ें:

