लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

4 लाख के बैग, 2.5 लाख की जैकेट, बॉलीवुड में फिट होने के लिए Sameera Reddy ने पानी की तरह बहाया पैसा; हुआ पछतावा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी भले ही अब लाइमलाइट में न हों, लेकिन वो अक्सर अपने फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में कदम रखा. समीरा ने हिंदी सिनेमा को कई सफल फिल्में दीं और इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. हाल ही में समीरा ने खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया. 

अब ऑर्गेनिक कपड़े पहनती हैं समीरा रेड्डी
Hautterfly को दिए इंटरव्यू में समीरा ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में फिट होने के लिए 4 लाख रुपये के बैग और 2.5 लाख रुपये की जैकेट खरीदीं थीं. उन्होंने कहा, ‘अब मैं ऑर्गेनिक कपड़ों में कम्फर्टेबल हो गई हूं और फैंसी कपड़ों को ज़्यादा नहीं पहनती. जब से मैं गोवा शिफ्ट हुई हूं, मैं काफी रिलैक्स्ड लड़की बन गई हूं. मुझे ऑर्गेनिक कॉटन बहुत पसंद है. मैंने फास्ट फ़ैशन कम कर दिया है, बड़े ब्रांड्स से भी दूरी बना ली है और अब मुझे सादगी से रहना और अपने पास मौजूद चीज़ों को मिलाकर पहनना अच्छा लगता है.’

मुझे इसका पछतावा होता है- समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी ने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बोलीं, ‘उस समय मैं शॉपिंग की बहुत ज़्यादा शौकीन थी. 2005 में मैंने Dior Gaucho बैग खरीदा था. जब मैंने फ़िल्में करना शुरू ही किया था तो मुझे लगता था कि मेरे पास सभी लेटेस्ट बैग्स होने चाहिए. मुझे याद है कि यह उन पहले बैग्स में से एक था. मैंने ये बैग्स इसलिए खरीदे थे क्योंकि मुझे बॉलीवुड में फिट होने का दबाव महसूस होता था. लोग अक्सर कहते हैं कि उन्हें बैग्स कितने पसंद हैं, लेकिन मैंने असल में ये चीज़ें इसलिए खरीदी थीं ताकि लोगों को लगे कि मैं भी अब बड़ी स्टार बन गई हूं. अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो सोचती हूं कि काश मैंने सोने का एक ब्लॉक खरीदा होता तो आज मैं कहीं ज़्यादा बेहतर स्थिति में होती.’

4 लाख के बैग, 2.5 लाख की जैकेट, बॉलीवुड में फिट होने के लिए Sameera Reddy ने पानी की तरह बहाया पैसा; हुआ पछतावा

दबाव में समीरा रेड्डी ने खरीदा बैग
समीरा ने आगे कहा, ‘मेरे एक बैग की कीमत 3-4 लाख रुपये है. जब मैं इंडस्ट्री में थी तो मुझे हर एक्ट्रेस एपरपोर्ट पर LV टोट बैग कैरी करती दिखती थी. मुझे इतना ज़्यादा दबाव महसूस हुआ कि मैंने भी एक बैग खरीद लिया. मुझे लगा कि मेरा भी एक ‘एयरपोर्ट लुक’ होना चाहिए. मुझे भी ऐसा ही दिखना चाहिए. इस टोट बैग की कीमत लगभग 1.7 लाख रुपये है. मैं उस दौर से गुज़री जब सब कुछ ऐसा था कि ‘चलो दिखाते हैं कि हमारे पास क्या है. मैंने 2.5 लाख की कुछ जैकेट भी खरीदी थीं.’

4 लाख के बैग, 2.5 लाख की जैकेट, बॉलीवुड में फिट होने के लिए Sameera Reddy ने पानी की तरह बहाया पैसा; हुआ पछतावा

‘नाम’ थी समीरा रेड्डी की आखिरी फिल्म
बता दें कि समीरा रेड्डी की आखिरी फिल्म ‘नाम’ थी, जिसकी शूटिंग 2004 में हुई थी, लेकिन ये फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म के हीरो अजय देवगन हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment