लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीजेपी का अगला दांव क्या:अब कहां है आंदोलन की तैयारी, अभिजीत दीपके ने क्या-क्या कहा? – Cjp Founder Abhijeet Dipke On Future Strategy Punjab Paper Leak Government Talks Student Cases

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने संकेत दिए हैं कि संगठन जल्द ही अपनी अगली रणनीति का एलान करेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी हाल ही में खत्म हुआ है, इसलिए आगे की योजना सार्वजनिक करने में थोड़ा समय लगेगा। दीपके ने कहा कि भविष्य की रणनीति पर काम चल रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। 

क्या पंजाब के कथित पेपर लीक का मुद्दा भी उठाएगी सीजेपी?

अभिजीत दीपके ने पंजाब में कथित पेपर लीक के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को भी उठाएगी। फिलहाल इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करेगा। जल्द ही इस पर भी अपनी योजना सामने रखी जाएगी।

सरकार से बातचीत में क्या हुआ? 

सरकार के साथ बातचीत को लेकर दीपके ने कहा कि फिलहाल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।

दीपके के बयान से क्या संकेत?


  • आंदोलन के बाद CJP अगले चरण की तैयारी में जुटा।

  • भविष्य की रणनीति का जल्द होगा एलान।

  • पंजाब के कथित पेपर लीक पर भी संगठन करेगा कार्रवाई की योजना।

  • सरकार के साथ छात्रों के मामलों पर बातचीत जारी।

  • छात्रों के खिलाफ केस दर्ज न करने की मांग दोहराई गई।

अभिजीत के पिता भगवान शंकर ने क्या कहा? 

कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के पिता भगवान शंकर दिपके ने कहा, ‘जब शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट उनके घर उनसे मिलने आए, तो उन्होंने कहा कि हमारे लिए वे पहले रिश्तेदार हैं और बाद में मंत्री। मैं सोच रहा था कि वे हमें फोन क्यों नहीं कर रहे या घर क्यों नहीं आ रहे, लेकिन उनकी सोच पर मुझे सच में गर्व है। उन्होंने बताया कि अगर वे इस बीच हमें फोन करते या मिलने आते, तो दूसरे लोग इसका गलत मतलब निकाल सकते थे; फिर भी, हमसे मिलने की गहरी इच्छा के बावजूद, उन्होंने इसी वजह से ऐसा नहीं किया। उन्हें कितना दुख हुआ होगा यह सोचकर कि इतनी करीबी होने के बावजूद वे हमसे मिल नहीं पाए या फोन भी नहीं कर पाए। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है कि वे अपना मन हल्का करने के लिए हमारे पास आए।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लंदन से लौटे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे:ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भूले आईफोन, रात 3 बजे एयरपोर्ट पर मची खलबली – Eknath Shinde Iphone Lost British Airways Flight Mumbai Airport Police Recovered Phone

मोगा में गैंगवार की साजिश नाकाम:पंजाबी गायक गिल मानूके समेत पांच गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद – Police Arrested Five Miscreants With Weapons In Nihal Singh Wala

बिहार:भाजयुमो के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव; सिर के पीछे से मारी गई थी गोली – Bjym District General Secretary Shot Dead In Bihar’s Saharsa Body Found In Locked House

भारत में थ्रेड्स पर आया पैरेंटल सुपरविजन फीचर: समय सीमा से स्लीप मोड तक, माता-पिता को मिलेंगे कौन से कंट्रोल? – Meta Rolls Out Threads Parental Supervision Tools In India To Boost Teen Online Safety

एनएलएसआइयू:ग्रेजुएट से पोस्टडॉक्टोरल तक के लिए रिसर्च फेलोशिप, दो लाख रुपये तक मिलेगी राशि; कैसे करें आवेदन? – Nlsiu Research Fellowship 2026: 20 Fellowships Offered, Stipend Up To Rs 2 Lakh Per Month

सुप्रीम कोर्ट:नीट सुधार पर नीलेकणि कमेटी की पहली रिपोर्ट महीने के अंत तक, एससी ने कहा- स्थायी सिस्टम की जरूरत – Supreme Court Seeks Update On Neet Reforms, Stresses Need For Permanent System

Leave a Comment