लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और प्रोटीन से लोडेड मूंग दाल इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Moong Dal Idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि हेल्दी होते हुए भी जल्दी बनकर तैयार हो जाए, तो मूंग दाल इडली एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस रेसिपी को शेफ कपूर ने बताया है. इस डिश की खासियत है कि यह आसान होने के बाद भी प्रोटीन से पूरी तरह लोडेड है. यह इडली खाने में काफी ज्यादा लाइट और सॉफ्ट होती है, जिस वजह से बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी इसे आसानी से खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मूंग दाल इडली बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी.

मूंग दाल इडली बनाने की सामग्री

इडली के लिए

  • धुली हुई मूंग दाल – 1 कप
  • दही – एक चौथाई कप
  • अदरक – आधा इंच
  • हरी मिर्च – 2
  • कड़ी पत्ता – थोड़ा सा
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • पानी – तीन चौथाई कप
  • कद्दूकस किया हुआ गाजर – एक तिहाई कप
  • हरा धनिया – थोड़ा सा
  • ईनो या बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच

तड़के के लिए

  • तेल – 2 चम्मच
  • हींग – चुटकी भर
  • सरसों – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच

चटनी के लिए

  • टमाटर – 6
  • तेल – 3 चम्मच
  • हींग – चुटकी भर
  • सरसों – 1 छोटा चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन – 6-7 कलियां
  • हरी मिर्च – 2
  • कड़ी पत्ता – थोड़ा सा
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 1 चम्मच
  • नमक और काला नमक – स्वाद अनुसार
  • प्याज – थोड़ा सा
  • धनिया – थोड़ा सा
  • नींबू रस – 4 चम्मच

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

मूंग दाल इडली बनाने की रेसिपी

  • मूंग दाल इडली बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे या रात भर भिगो दें. इसके बाद इसे दही, अदरक, हरी मिर्च और पानी के साथ पीसकर स्मूद बैटर बना लें. इसमें नमक डालकर मिक्स करें.
  • अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग, सरसों, कड़ी पत्ता और हल्दी डालकर तड़का तैयार करें और इसे बैटर में मिला दें. इसके बाद इसमें गाजर और धनिया भी डालें.
  • अब इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालकर हल्के से मिलाएं और इडली मोल्ड में बैटर को डालकर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब इडली फूल जाए और अंदर से पक जाए, तो उसे निकाल लें.
  • अब टमाटर की चटनी बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, सरसों और जीरा डालें. इसके बाद टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें, जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाएं.
  • इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में डालें और उसमें नमक, काला नमक और लाल मिर्च डालकर पीस लें. अब इसमें प्याज, धनिया और नींबू रस मिलाएं. आपकी स्वादिष्ट और खट्टी-तीखी चटनी तैयार है.

चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

The post सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और प्रोटीन से लोडेड मूंग दाल इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment