[![]()
एपल ने अपने वॉइस असिस्टेंट ‘सिरी’ को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) के लिए लोगो जारी किया है, जिसमें ये संकेत मिले हैं। WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून तक किया जाएगा। इवेंट में सिरी के अलावा iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 जैसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम भी पेश किए जाएंगे। डायनामिक आइलैंड में दिखेगा सिरी का नया लुक ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक लोगो में चमकता हुआ “26” नंबर सिरी के नए इंटरफेस की ओर इशारा करता है। नए अपडेट के बाद सिरी आईफोन के ‘डायनामिक आइलैंड’ में शिफ्ट हो सकता है। जब यूजर सिरी को एक्टिव करेंगे, तो वहां एक “Search or Ask” प्रॉम्प्ट दिखाई देगा। इसके साथ ही स्क्रीन के चारों ओर एक पतली लाइट और ग्लोइंग कर्सर वाला इफेक्ट नजर आएगा। कहा जा रहा है कि एप्पल एक खास सिरी एप पर भी काम कर रहा है, जिसमें चैट जैसा इंटरफेस होगा। इसमें आप पुरानी बातें देख सकेंगे और लगातार बातचीत भी कर पाएंगे। एक ही कमांड में होंगे मल्टीपल टास्क एक खास फीचर जिस पर काम चल रहा है, वह है सिरी का एक साथ कई रिक्वेस्ट को समझना। यानी यूजर्स एक ही बार में मौसम पूछने, मीटिंग शेड्यूल करने और मैसेज भेजने जैसे काम एक साथ कह सकेंगे। अभी इन कामों को अलग-अलग कहना पड़ता है। ‘सिरी एक्सटेंशन फ्रेमवर्क’ भी ला रहा एपल एपल थर्ड-पार्टी एप्स के साथ बेहतर तालमेल के लिए एक नया ‘सिरी एक्सटेंशन फ्रेमवर्क’ भी ला रहा है। इससे सिरी एप स्टोर से डाउनलोड किए गए एप्स के साथ आसानी से काम कर पाएगा। इनमें से कुछ फीचर्स शुरुआत में “Preview” के तौर पर लॉन्च हो सकते हैं। गूगल के जेमिनी AI मॉडल की मिलेगी ताकत सिरी को स्मार्ट बनाने के लिए एपल ने गूगल के साथ मल्टी-ईयर पार्टनरशिप की है। एपल के फाउंडेशन मॉडल्स गूगल के जेमिनी AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी ने जनवरी में बताया था कि ये मॉडल्स फ्यूचर एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को पावर देंगे। यह सिरी को ज्यादा पर्सनलाइज्ड बनाएगा। खास बात यह है कि डेटा प्रोसेसिंग ऑन-डिवाइस और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सिस्टम पर होगी, ताकि यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित रहे। 2024 से पेंडिंग था सिरी का ओवरहाल एपल ने साल 2024 में सिरी के AI वर्जन की झलक दिखाई थी, लेकिन इंजीनियरिंग चुनौतियों के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब 2026 के इस इवेंट के जरिए कंपनी सिरी को जेनरेटिव AI के दौर का एक सक्षम असिस्टेंट बनाना चाहती है। एपल का इतिहास रहा है कि वह अपने इवेंट के ग्राफिक्स में ही आने वाले बड़े फीचर्स के संकेत दे देता है।
Source link
सिरी अब आईफोन के डायनामिक आइलैंड में आएगा:एपल के WWDC में इसे पेश किया जाएगा, 8 जून से शुरू होगा यह इवेंट
[wplt_featured_caption]