लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 1000 अंक तक उछला; जानें इसके पीछे की वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Stock Market Rally: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 24 मार्च के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक उछल गया था. वहीं निफ्टी में भी तेजी देखने को मिल रही है. 

दोपहर करीब 11:50 बजे तक सेंसेक्स 814 अंक उछलकर 73,511 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी भी 255 अंक की तेजी के साथ 22,768 अंक पर कारोबार कर रही थी. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आज निवेशकों ने शेयर बाजार पर अपना भरोसा दिखाया है. आइए जानते हैं, आखिर इस तेजी के पीछे की वजह क्या है…

डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से बाजार को राहत

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच हालात थोड़े शांत होते नजर आए जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर संभावित कार्रवाई को फिलहाल टालने का संकेत दिए. साथ ही उन्होंने बातचीत की संभावना भी जताई.

इस बयान से वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने की उम्मीद बनी है. जिसका असर बाजार पर देखने को मिला है. अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी. निवेशकों का भरोसा फिर से बाजार की ओर लौटता दिख रहा है. 

India VIX में गिरावट से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

बाजार में घबराहट को दर्शाने वाला इंडेक्स India VIX आज 4 फीसदी से ज्यादा गिरकर 25.60 के लेवल पर पहुंच गया. इंडेक्स में गिरावट इस बात का संकेत है कि निवेशकों के बीच घबराहट कम हो रही है और बाजार को लेकर भरोसा बढ़ रहा है. 

आमतौर पर VIX में कमी को पॉजिटिव संकेत माना जाता है. निवेशक बाजार पर अपना भरोसा दिखाने लगते है. आज शेयर मार्केट में आई तेजी के पीछे यह भी एक कारण है. 

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

मंगलवार के कारोबारी दिन भारतीय रुपये में हल्की मजबूती देखने को मिली है. जिसने बाजार को सपोर्ट पहुंचाने का काम किया है. 24 मार्च को रुपया 93.64 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला.

जबकि इससे पहले यह 93.98 के अपने निचले स्तर तक पहुंच गया था. शुरुआती कारोबार में रुपये में आई इस मजबूती की वजह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है.

वैश्विक संकेत और खरीदारी

शेयर बाजार में कल की भारी गिरावट का फायदा उठाते हुए आज निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया है. जिससे बाजार को सपोर्ट मिला. एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है. साथ ही ब्रेंट क्रूड लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा था. जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, चांदी 8500 रुपये फिसली; जानें आज कितना सस्ता हो गया सोना…

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment