लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IndiGo London Flights: अगर आप भी हाल के दिनों में विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में शामिल IndiGo ने लंदन जाने वाले यात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है. हाल ही में कंपानी ने यह ऐलान किया है कि वह 25 अक्टूबर से लंदन हीथ्रो के लिए अपनी डायरेक्ट उड़ानों को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर देगी. आइए जानते हैं… 

क्यों बंद हो रही हैं लंदन की उड़ानें?

इंडिगो ने मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में कई तरह की चुनौतियां सामने आई हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • विभिन्न देशों के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध
  • ईंधन की बढ़ती कीमतें
  • विदेशी मुद्रा से जुड़ा दबाव
  • परिचालन लागत का लगातार बढ़ना 

कंपनी के कहना है कि इन कारणों से लंबी दूरी की उड़ानों की लागत और संचालन पहली के मुकाबले में काफी महंगा और मुश्किल हो गया है, जिसके कारण वाइड-बॉडी विमान कार्यक्रम की समीक्षा की गई.

सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट भाव

नॉर्स अटलांटिक के साथ समझौता भी होगा खत्म

इंडिगो ने 2025 में लंबी दूरी के उड़ानों का अनुभव हासिल करने के लिए नॉर्स अटलांटिक एयरवेज (Norse Atlantic Airways) से छह बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान लीज पर लिए थे. इंडिगो का कहना है कि उन्होंने इस साझेदारी के जरिए यूरोप और ब्रिटेन के कई रूटों पर सेवाएं शुरू की थीं. लेकिन अब अक्टूबर के अंत तक इस वेट-लीज समझौता को भी खत्म कर दिया जाएगा.

कौन-सी सेवाएं रहेंगी जारी?

  • लंदन की उड़ानें फिलहाल बंद रहेगी. 
  • मुंबई-एम्स्टर्डम रूट पर उड़ानें जारी रहेंगी.
  • इन रूट पर एयरबस A321XLR विमान का इस्तेमाल किया जाएगा.
  • फिलहाल एयरलाइन अपने नए एयरबस A350-900 विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी भी कर रहा है. 

यात्रियों के लिए क्या व्यवस्था होगी?

इंडिगो का कहना है कि जिन यात्रियों की बुकिंग इस फैसले से प्रभावित होगी, उन्हें वैकल्पिक उड़ानों के ऑप्शन दिए जाएंगे.

  • दूसरी उड़ानों में री-बुकिंग की सुविधा
  • पात्र यात्रियों को रिफंड का ऑप्शन 
  • यात्रा संबंधी सहायता के लिए खास सहयोग

3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment