लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रोहित और रिकल्टन ने बचाई मुंबई की लाज, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार; लखनऊ के 228 रन भी कम पड़े

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 MI vs LSG Full Highlights: मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की तूफानी पारी के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स का 228 रन का स्कोर छोटा पड़ गया. आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया. एमआई के लिए हिटमैन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए. उनका स्ट्राइक रेट 190.91 का रहा. बाकी रिकल्टन ने 32 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के लगाकर 83 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 259.38 का रहा.
 
रोहित और रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी करके लखनऊ की कमर तोड़ दी थी. इस साझेदारी ने मुंबई के लिए मैच एक तरफा कर दिया था. दोनों ही बल्लेबाजों के आगे लखनऊ के गेंदबाज बिल्कुल फ्लॉप नजर आए. इस जीत के साथ मुंबई की लाज बच गई यानी मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की बची-खुची उम्मीदों को बरकरार रखा है. 

मुंबई के पास पहले से ही प्लेऑफ में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है. अगर आज लखनऊ के खिलाफ मुंबई हार जाती, तो टीम का भले ही आधिकारिक तौर पर नहीं, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से पूरी तरह से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती. यह सीजन में मुंबई की सिर्फ तीसरी जीत है, जो टीम ने 10 मैचों में हासिल की है. अब मुंबई के पास 6 प्वाइंट्स हो गए हैं. यहां से बाकी के 4 मैच जीतकर मुंबई किसी तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है.

लखनऊ के 228 रन भी कम पड़े

मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए निकोलस पूरन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 21 गेंदों में 1 चौके और 8 छक्कों की मदद से 63 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. फिर चेज के लिए उतरी मुंबई ने सिर्फ 18.4 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस तरह लखनऊ का 228 रनों का स्कोर भी मुंबई के आगे बौन नजर आया.

 

यह भी पढे़ं: 6,6,6,6,6… वापस आते ही रोहित शर्मा ने ठोकी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी, LSG के खिलाफ रचा इतिहास



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment