लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रूस ने यूक्रेन पर किया घातक हमला, हाइपरसोनिक मिसाइल ‘ओरेश्नेक’ दागकर मचाई तबाही, अटैक में 700 ड्रोन भी शामिल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कीव में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. रूस ने इसी हफ्ते यूक्रेन पर जबरदस्त हमला किया है. यह बमबारी पुतिन की धमकी के बाद हुई है. इसमें रूस के कब्जे वाले पूर्व यूक्रेन में हुए हमलों पर बदला लेने की बात कही गई थी. 

रूस के इस अटैक से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. उसमें एक वीडियो में क्रूज मिसाइल को कीव के बीचों-बीच टकराते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में मिसाइल टकराते ही अचानक तेज रोशनी की चमक नजर आ रही है. इसके बाद एक जोरदार धमाका होता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल ‘ओरेश्नेक’ भी दागी है.

सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम

रूस ने सुबह कीव पर इस युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है. शहर पर 50 से ज्यादा मिसाइलें और 700 ड्रोन दागे गए हैं. यह वीडियो कीव के बीचों बीच एक क्रूज मिसाइल के टकराने का दृश्य भी दिखाता है. इधर, 24 मई यानी रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी गई हैं. एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को रोकने की कोशिश की है. 

यूरो ग्राउंड मीडिया के मुताबिक, लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास एक बिजनेस सेंटर और उससे सटे एक बाजार हमले में पूरी तरह तबाह हो गया. यहां एक छोटा सा कैफे भी शामिल था. इसे रूस के पिछले हमलों के बाद छह बार फिर से बनाया और खोला जा चुका था. 

ये भी पढ़ें- ‘ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा’, ट्रंप की एक फोटो से दुनिया में खलबली, तेहरान ने दिया करारा जवाब

इस हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. साथ ही दर्जनों घायल हो गए थे. राजधानी और अन्य इलाकों में घर, स्कूल, बाजार और कमर्शियल इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं थी. कीव में पूरी रात धमाकों की आवाजें गूंजती रही. लोग हमले के बाद सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. 

जेलेंस्की का दावा- रूस ने ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया

इधर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को लेकर कहा है कि रूस ने ओरेश्निक एक शक्तिशाली हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया. यह आवाज की गति से दस गुना तेज चलने में सक्षम है. तीन, चार या उससे ज्यादा मंजिल नीचे स्थित जमीन के अंदर बने बंकरों को तबाह करने के लिए डिजाइन किया गया है. रूस ने पहली बार नवंबर 2024 में यूक्रेन के शहर निप्रो पर कई वॉरहेड वाली ओरेश्विक मिसाइळ का इस्तेमाल किया था. एपी न्यूज की मानें तो जनवरी में पश्चिमी लविव क्षेत्र में इसका दूसरी बार इस्तेमाल किया गया. 

इधर, जेलेंस्की ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसने आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया. इनमें बाजार, स्कूल और पानी की सुविधाएं भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण धमाका, BLA ने ट्रेन को बनाया टारगेट, कम से कम 26 की मौत


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Exclusive: बकरीद मनाने घर जा रहे पाकिस्तानी सेना के 299 जवान, क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट में 14 की मौत, एक्सक्लूसिव दस्तावेज आया सामने

क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी

जल्द ही खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान के साथ समझौते पर क्या बोले?

‘सब फाइनल है…’, होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?

‘पूर्ण शक्ति से शांति हासिल…’, ट्रंप ने की ओबामा के परमाणु समझौते की आलोचना, ईरान से बातचीत पर क्या कहा?

‘आई लव इंडिया…’, सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन

Leave a Comment