{“_id”:”6a68d93e7596b1ab0703cb4e”,”slug”:”comment-on-rahul-gandhi-to-student-protest-actor-bjp-mp-kangana-ranaut-controversial-and-most-viral-statement-2026-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहने से छात्र आंदोलन पर टिप्पणी तक; कंगना रनौत के इन बयानों पर खूब हुआ हंगामा”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

Kangana Ranaut Viral Statement: अभिनय से राजनीति में सक्रिय हो चुकीं कंगना रनौत अपने तीखे बयानों के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। फिलहाल, बीते दिनों नीट परीक्षा लीक को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर की गई उनकी टिप्पणी पर बवाल हो रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी उनकी टिप्पणी पर काफी हंगामा हुआ है।

कंगना रनौत, अभिनेत्री व सांसद
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित अदाकारा और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वे अक्सर तमाम सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर बोलती हैं। एक बार फिर वे अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, बीते दिनों हुए छात्र आंदोलन पर कंगना ने जो कहा, उस पर बवाल हो रहा है। उन्होंने जेन-जी की भाषा पर टिप्पणी की थी। इससे पहले भी कंगना रनौत अपनी टिप्पणियों और बयानों के जरिए ध्यान खींच चुकी हैं। जानिए कब-कब कंगना के बयानों पर बवाल हुआ?

