लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स ने अचानक बदला कप्तान, रियान पराग टीम से बाहर; जानें क्यों लिया गया ये फैसला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के बीच अचानक कप्तान बदलने का फैसला किया. 9 मई (शनिवार) को सीजन के 52वें मैच में राजस्थान और गुजरात टाइटंस की टीमें मैदान पर हैं. इस मैच में राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग प्लेइंग इलेवन से बाहर नजर आए. पराग की जगह युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल कप्तान के रूप में टॉस के लिए मैदान पर आए. तो आइए जानते हैं कि अचानक टीम का कप्तान क्यों बदल गया. 

राजस्थान ने कप्तान रियान पराग को क्यों किया बाहर?

गुजरात के खिलाफ टॉस के वक्त कप्तान यशस्वी जायसवाल ने बताया कि राजस्थान के नियमित कप्तान मुकाबले में क्यों नहीं खेल रहे हैं. दरअसल पिछले मैच में रियान पराग को हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई थी, जिसके चलते वह मुकाबले में टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके. 

कब होगी रियान पराग की वापसी?

इसके आगे जायसवाल ने बताया कि जल्द ही उनकी वापसी होगी. हालांकि जायसवाल ने यह नहीं बताया कि कितने मैच के बाद वह मैदान पर दोबारा लौट सकते हैं. इसके अलावा इंजरी को लेकर भी कोई ज्यादा डिटेल नहीं दी कि चोट कितनी गंभीर है. 

सीजन में रियान पराग का खराब फॉर्म

मौजूदा सीजन में रियान पराग अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने 10 मैच खेल लिए, जिनकी 10 पारियों में बैटिंग करते हुए 23 की औसत से सिर्फ 207 रन बनाए हैं. इन 10 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी निकली है. उनकी फॉर्म लगातार टीम के लिए टेंशन बन रही है. 

वहीं पराग के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 94 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 82 पारियों में बैटिंग करते हुए पराग ने 25.69 की औसत और 142.06 के स्ट्राइक रेट से 1773 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 95 रनों का रहा. बताते चलें कि रियान 2019 से आईपीएल खेल रहे हैं. अब तक वह सिर्फ राजस्थान का हिस्सा रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल पहली बार बने कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव

रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोसियों का ब्लंडर देख सिर पकड़ लेंगे आप

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment