लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान ने लगाया जीत का ‘चौका’, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने RCB को खूब पीटा, 202 रन आसानी से चेज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

RR vs RCB Full Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 6 विकेट से हराकर IPL 2026 में जीत का चौका लगा दिया है. पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफान और फिर ध्रुव जुरेल की तेजतर्रार पारी ने राजस्थान को जीत दिलाई. गुवाहाटी में खेले गए बारिश से प्रभावित मैच में RCB की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में राजस्थान टीम ने 18 ओवर में अपनी जीत सुनिश्चित की.

बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ और मैच करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुआ. बेंगलुरू के लिए विराट कोहली ने 32 रन बनाए. एक समय RCB ने 94 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान रजत पाटीदार डटे रहे और 63 रनों की जुझारू पारी खेल बेंगलुरू का स्कोर 200 के पार पहुंचाया.

वैभव की तबाही, फिर जुरेल ने पीटा

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल का विकेट जल्दी खो दिया था, जो केवल 13 रन बना पाए. मगर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी तबाही मचाई कि उन्होंने अपनी फिफ्टी 15 गेंद में ही पूरी कर ली थी. इसी बीच राजस्थान पावरप्ले के भीतर ही 97 रन बना चुकी थी. सूर्यवंशी ऐतिहासिक शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 26 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर केवल 37 गेंदों में 108 रनों की पार्टनरशिप की.

वैभव पारी के 9वें ओवर में आउट हुए और उनके अगली ही गेंद पर क्रुणाल पांडया बिना खाता खोले आउट हो गए. मगर उसके बाद ध्रुव जुरेल ने कमान संभाली और बेंगलुरू के गेंदबाजों को जमकर पीटा. जुरेल 43 गेंद में 81 रन बनाकर नाबाद लौटे. एक समय राजस्थान ने महज 5 रनों के भीतर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन रवींद्र जडेजा ने दूसरे छोर पर जुरेल का बखूबी साथ निभाया. जुरेल और जडेजा ने 68 रनों की साझेदारी कार राजस्थान को जीत तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें:

RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment