लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ये हैं Mohit Suri की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहली वाली ने तो खूब छापे नोट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मोहित सूरी की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज और बेहतरीन निदर्शकों में होती है. वो अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुके हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. मोहित सूरी का 11 अप्रैल को 45वां बर्थडे है. आइए ऐसे में डायरेक्टर की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

‘सैयारा’
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई. ‘सैयारा’ मोहित सूरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 337.78 करोड़ रुपये बटोरे थे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

ये हैं Mohit Suri की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहली वाली ने तो खूब छापे नोट

‘एक विलेन’
मोहित के निर्देशन में बनी ‘एक विलेन’ को भी दर्शकों ने खूब सराहा था. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ये वो पहली फिल्म थी, जिसमें रितेश ने साइको किलर का किरदार निभाकर तहलका मचा दिया था. फिल्म का बजट महज 39 करोड़ रुपये था और इसने भारत में 105.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जियो हॉटस्टार पर यह फिल्म देखी जा सकती है.

ये हैं Mohit Suri की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहली वाली ने तो खूब छापे नोट

‘हाफ गर्लफ्रेंड’
मोहित सूरी साल 2017 में फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ लेकर आए थे, जिसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 58 करोड़ रुपये था. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये हैं Mohit Suri की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहली वाली ने तो खूब छापे नोट

‘आशिकी 2’
साल 2013 में आई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘आशिकी 2’ को काफी पसंद किया गया था. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी बनी थी, जो सुपर-डुपरहिट हुई. न सिर्फ उनकी केमिस्ट्री, बल्कि फिल्म के गाने और कहानी तक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 15 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने भारत में लगभग 78.42  करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. 

ये हैं Mohit Suri की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में, पहली वाली ने तो खूब छापे नोट

‘मलंग’
अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मंगल’ साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ही हैं. इस फिल्म का बजट 32 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ रुपये कमाए थे. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment