लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी बोर्ड के 52 लाख बच्चों के कब आएंगे नतीजे, 10वीं और 12वीं की बोर्ड में बैठे बच्चों के लिए अपडेट – एजुकेशन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

UPMSP UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड के 52 लाख बच्चों के कब आएंगे नतीजे। (Image soruce : X/upboardpry)

स्कूली बच्चों के नतीजों का सीजन शुरू हो गया है। बिहार बोर्ड के नतीजों के बाद पड़ोसी राज्य यूपी में भी इस बार बोर्ड की परीक्षा दिए बच्चे और उनके पेरेंट्स फाइनल रिजल्ट की तारीखों पर निगाहें गड़ाए हुए हैं। हालांकि अभी यूपी बोर्ड कापियों की चेकिंग जोरशोर से कर रहा है। बोर्ड के मुताबिक यह काम 4 अप्रैल 2026 तक पूरी होने की संभावना है। इसके बार नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए 53,37,778 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें हाईस्कूल के 27 लाख और इंटर के 25 लाख बच्चे शामिल हैं। इस बार 7,998 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच हुई परीक्षा में बैठे करीब 52 लाख बच्चों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल 54,37,174 बच्चों ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा दी थी। यानी बीते साल के मुकाबले इस बार 2 लाख कम बच्चों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। UPMSP के मुताबिक 18 फरवरी 2026 से शुरू हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च तक यानी 15 दिन तक चली। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च तक यानी सिर्फ 14 दिनों में एग्जाम खत्म हुई।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेश की 8 जेलों को परीक्षा केंद्र बनाया था। यहां कुल 360 कैदियों ने परीक्षा दी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक फिरोजाबाद, गाजियाबाद, केंद्रीय कारागार बरेली, आदर्श कारागार लखनऊ, केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद), बांदा, गोरखपुर और केंद्रीय कारागार वाराणसी जेलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा 176 कैदी, जबकि इंटर के 184 परीक्षार्थी शामिल हुए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड के 52 लाख बच्चों का इस दिन आ सकता है रिजल्ट, UPMSP ने तैयारियां की तेज – एजुकेशन

CBSE Result 2026 : सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पर बिग अपडेट, इस तारीख के बाद आएंगे नतीजे – एजुकेशन

CBSE 10th, 12th Result 2026 : जल्द आने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक और डाउनलोड – एजुकेशन

UP Board Result 2026 : क्या इस हफ्ते आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, पिछले 5 सालों के ट्रेंड क्या दे रहे हैं संकेत – एजुकेशन

UP Board Result 2026 : रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड का एक और फरमान, इस बार परीक्षा में बैठे बच्चों के लिए जानना जरूरी – एजुकेशन

Internship scheme with UIDAI : आधार बनाने वाली संस्था UIDAI के साथ इंटर्नशिप करने का मौका है। संस्था ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2026 है। – एजुकेशन

Leave a Comment