लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

यूपी:प्रदेश में मानसून को लेकर बुरी खबर, चार दिनों तक रहेगा धूप-उमस का दौर; इस तारीख से फिर होगी बारिश – Up: Bad News For The Monsoon In The State, Sunshine And Humidity Will Continue For Four Days; Rain Will Resum

[sm_links_style1]

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। इसे देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]