लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना ‘चाल’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका के बीच स्थाई शांति के उद्देश्य से इस्लमाबाद में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं. उन्होंने ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत की उम्मीद जताने के साथ-साथ चेतावनी भी दी है. जेडी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद वार्ता को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं और हम सकारात्मक बातचीत करने की कोशिश करेंगे.

जेडी वेंस ने ईरान को दी चेतावनी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘हम बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी, जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी कहा है. अगर ईरानी लोग सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं. अगर वे हमारे साथ चाल चलने की कोशिश करेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम इतनी नरम नहीं है.’

इस्लामाबाद को कीले में तब्दील किया गया

अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के सशर्त युद्धविराम पर बुधवार को सहमत हुए, जिसके बाद मतभेदों को सुलझाने और मौजूदा युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने के लिए इस्लामाबाद में बैठक होगी. दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन से पहले शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. प्रस्तावित बैठक को लेकर इस्लामाबाद में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद इन दिनों एक असामान्य खामोशी में डूबी हुई है. सड़कों पर सामान्य चहल-पहल की जगह सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने ले ली है और कई इलाकों में आवागमन सीमित कर दिया गया है. 

इस्लामाबाद वार्ता पर उठ रहे सवाल

सीजफायर के ऐलान के बाद इजरायल की ओर से जो किया गया और अमेरिका की ओर से जो कहा गया, उसने वर्तमान स्थिति के भरोसे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पाकिस्तान रवाना होने से पहले 9 अप्रैल को जेडी वेंस से लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बयान में ऐसा बहुत कुछ था जो ईरान सीजफायर के भविष्य पर सवाल खड़े करता है.

इजरायल का लेबनान पर हमला, एक ही दिन में सैकड़ों को मारने का दावा और फिर खुद ट्रंप का कहना कि हिज्बुल्लाह को लेकर समझौते में कोई जिक्र नहीं है, इस समझौते पर सवाल खड़े करता है. हालांकि पाकिस्तान का कहना था कि हिज्बुल्लाह इसका अंग था. इस पूरी प्रक्रिया के पीछे एक बड़ी चुनौती भरोसे की कमी है. ईरान के भीतर ही इस बात को लेकर शंका जताई जा रही है कि क्या यह वार्ता वास्तव में किसी ठोस समाधान तक पहुंच पाएगी या यह केवल तनाव को अस्थायी रूप से टालने का एक प्रयास भर है. 

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा स्थापित, शहर में भारतीय नायक की होगी पहली मूर्ति

पाकिस्तान में फेल हुई ईरान और अमेरिका की बातचीत तो आया नेतन्याहू का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान में अराघची-विटकॉफ के बीच नोकझोंक, मीटिंग में हाथापाई की नौबत, तुर्किए मीडिया की रिपोर्ट में दावा

इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका! ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने दिए 2 तेल टैंकर

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान में अमेरिका से ईरान की बातचीत क्यों हुई फेल? तेहरान ने दिया जवाब, कहा- होर्मुज पर कंट्रोल…

US Iran Peace Talks Failed: पाकिस्तान में पीस टॉक के बीच ट्रंप को कॉल करते रहे जेडी वैंस, खुद बताया कितनी बार हुई बात?

Leave a Comment