लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मोजतबा से संपर्क करना मुश्किल’:सत्ता संघर्ष के बीच बोले ईरानी राष्ट्रपति, पेजेश्कियन के इस बयान मायने क्या? – ‘difficult To Contact Mojtaba’: Iranian President Speaks Amidst Power Struggle, What Does Pezeshkian’s Mean?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खामेनेई अब भी देश के लिए ताकत का बड़ा स्रोत हैं और ईरान की रणनीति तथा जवाबी कार्रवाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान की शीर्ष सत्ता में मतभेद और राष्ट्रपति तथा सुप्रीम लीडर के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बदलने वाला है होर्मुज का नक्शा?: ईरान ने नई समुद्री व्यवस्था का किया खुलासा; ओमान भी हुआ सहमत

‘उनकी मौजूदगी हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है’

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा, ‘इस समय उनसे संपर्क करना बहुत कठिन है, लेकिन उनकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत बड़ी ताकत है, जिससे हम आगे बढ़ते रह सकते हैं’। मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से काफी समय से नजर नहीं आए हैं। अमेरिकी-इस्राइली हमले के दौरान घायल होने के बाद उन्होंने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। वह अपने पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस पद पर पहुंचे थे।

सार्वजनिक रूप से नहीं दिख रहे, लेकिन फैसलों में सक्रिय

रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई फिलहाल सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं, लेकिन लिखित संदेशों के जरिए सरकार और अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। खास बात यह भी है कि वह पिछले महीने अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। हालांकि राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मोजतबा खामेनेई के साथ कई सकारात्मक बैठकें हुई हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम लीडर ने हमेशा उनके साथ ‘सौहार्दपूर्ण व्यवहार और बेहद तार्किक सोच’ का परिचय दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी अलग छवि पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

मतभेद की खबरों ने बढ़ाई चर्चा

राष्ट्रपति का यह बयान उन रिपोर्टों के बाद आया है जिनमें दावा किया गया कि मोजतबा खामेनेई ने राष्ट्रपति पेजेश्कियन को अंतिम चेतावनी दी है और अहम फैसलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी का समर्थन किया है। इस्राइली चैनल 14 ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति की राजनीतिक ताकत काफी हद तक सीमित कर दी है।

यह भी पढ़ें- पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त, सरकार बनाना लगभग तय

इस्तीफे की धमकी दे चुके हैं पेजेश्कियन- रिपोर्ट में दावा

रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति पेजेश्कियन पहले कई बार मतभेद होने पर इस्तीफे की धमकी दे चुके हैं और मई में उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफा देने की भी कोशिश की थी। उनका आरोप था कि राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े फैसलों में उनकी सरकार को पूरी तरह किनारे कर दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि अब सुप्रीम लीडर का झुकाव पूरी तरह ईरान की सैन्य नेतृत्व के साथ है, जिससे राष्ट्रपति की रणनीतिक फैसलों पर पकड़ कमजोर हो गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी सरकार ने भी इन रिपोर्टों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते:रिश्तों को बताया बेहतरीन, जयशंकर से मुलाकात का भी किया जिक्र – Nepal Foreign Minister Opens Up On India Ties: Calls Relationship Excellent Mentions Meeting With Jaishankar

पीएम मोदी:सेवा संकल्प अभियान पर निकले युवाओं से प्रधानमंत्री का संवाद, बोले- लोगों से जुड़ना ही अद्भुत अनुभव – Pm Modi Interacts With Youth On Seva Sankalp Abhiyan: Says Connecting With People Is An Amazing Experience

गोविंदा:’क्या तकलीफ है’? कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर चीची ने तोड़ी चुप्पी; चर्चा करने वालों पर फूटा गुस्सा – Govinda Break Silence On Dating Rumours With Roopa Co-star Komal Rani After Both Spotted At Lalbaugcha Raja

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

‘भारत सरकार के खाते में नहीं जाएगा पैसा’:यूपीआई पर एमडीआर शुल्क को लेकर सीतारमण ने दी सफाई, और क्या कहा? – Nirmala-sitharaman-statement-on-upi-mdr-charges-2000-merchant-customer-collection-not-going-in-govt-account

सीजी:प्रदेश के इन जिलों में 25 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम की तारीख भी बदली, डीईओ ने जारी किये आदेश – Cg: Schools Closed In These Districts,  exam Dates Have Also Been Changed

Leave a Comment