लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मैच फीस केवल 750 रुपये, सुनते ही चकराया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट का सिर, 10 गुना बढ़ाई सैलरी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bangladesh Cricketers Salary: बांगलदेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बदलते ही बदलाव का दौर शुरू हो चला है. दरअसल दो दिन पहले ही नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल की अध्यक्षता वाले बोर्ड को भंग कर दिया था. अमीनुल को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है. अगले 90 दिनों के भीतर BCB के चुनाव होने हैं और तब तक बोर्ड का कामकाज तमीम इकबाल के नेतृत्व वाली 11 सदस्यीय समिति संभालेगी. इकबाल ने प्रेसिडेंट पद संभालते ही खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ा दी है.

फीस महज 750 रुपये

नए अध्यक्ष तमीम इकबाल तब बहुत हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि बांग्लादेश की महिला क्रिकेटरों को एक वनडे मैच खेलने के लिए मात्र 1000 बांग्लादेशी टका फीस मिलती है. यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 750 रुपयों के बराबर है. इसके बाद तुरंत खिलाड़ियों की तनख्वाह बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

नए सैलरी स्ट्रक्चर के बाद टी20 मैच खेलने के लिए महिला क्रिकेटरों को 10,000 टका (7547 भारतीय रुपये), वनडे मैच के लिए 15,000 टका (11321 भारतीय रुपये) और फर्स्ट-क्लास मैच खेलने के लिए 20,000 टका (15095 भारतीय रुपये) मिलेंगे.

अभी और बढ़ेगी सैलरी?

तमीम इकबाल का मानना है कि यह महिला क्रिकेटरों के लिए आदर्श सैलरी नहीं है, लेकिन इस बढ़ोतरी को एक शुरुआत माना जा सकता है. उन्होंने कहा कि एकसाथ ज्यादा बढ़ोतरी कर पाना संभव नहीं था, लेकिन खिलाड़ियों को बेहतर सैलरी मिलनी जरूरी है. तमीम का बयान संकेत है कि भविष्य में महिला क्रिकेटरों को अधिक वेतन मिल सकता है.

पुरुष क्रिकेटरों पर भी मेहरबान BCB

तमीम इकबाल की अध्यक्षता वाले BCB ने पुरुष क्रिकेटरों के वेतन में भी बढ़ोतरी की है. कैटेगरी A में आने वाले खिलाड़ियों को 65 हजार बांग्लादेशी टका प्रतिमाह, कैटेगरी B में आने वाले क्रिकेटरों को 50 हजार बांग्लादेशी टका प्रति महीना और कैटेगरी C में मौजूद खिलाड़ियों को एक महीने की 40 हजार बांग्लादेशी टका तनख्वाह मिलेगी. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब खिलाड़ियों की मैच फीस एक लाख बांग्लादेशी टका होगी, जो पहले 70 हजार टका थी.

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill Fined: 12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? जानिए

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment